वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news डीसी ने किया वॉरहिरोज स्टेडियम का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश, 2021 में अंबाला, पंचकूला में खेलों इंडिया का होगा आयोजन

अम्बाला- डीसी अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि वार हीरोज मैमोरियल स्टेडियम अम्बाला छावनी में चल रहे कार्यों को निर्धारित अवधि के तहत पूरा किया जाए। निर्माण कार्यों को लेकर गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना लाजमी है। वे बुधवार को वार हीरोज मैमोरियल स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष 2021 में अम्बाला और पंचकूला में खेलों इंडिया का आयोजन होने जा रहा है और बहुत से खेल अम्बाला व पंचकूला में खेले जायेंगे। इसी के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारी खेल संबधी सभी परियोजनाओं की तिथि अनुसार सूची तैयार करते हुए उसी के अनुसार हर हाल में आगामी मार्च तक कार्य करवाना सुनिश्चित करें ताकि खेलों इंडिया के तहत यहां पर होने वाले खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया जा सके और खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधा मिल सकें। निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग निशांत और खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय अवधि के तहत निर्माण कार्यो को पूरा करवाएं तथा खिलाडिय़ों के लिये वार्मअप हेतू स्थान को चिन्हित करके मुख्यालय से स्वीकृति लेना सुनिश्चित करें। डीसी ने इस मौके पर कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि खेलों इंडिया का आयोजन यहां पर हो रहा है और इसके दृष्टिगत यहां के लोगों को भी अवसर मिल सकेगा कि उन्हें यह आयोजन देखने को मिलेगा। हमें अंतर्राष्टï्रीय मापदंडों के हिसाब से तैयारी करनी है। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की भी जरूरत है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सम्बन्धित एंजैसी, इलैक्ट्रीशियन विंग के साथ-साथ सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे यहां पर खेल से सम्बन्धित चल रही परियोजनाओं की टाईम प्लान व तिथि वाईज पूरा करना सुनिश्चित करें कि कौन सी परियोजना किस दिन पूरी होगी। ambala today news डीसी ने किया वॉरहिरोज स्टेडियम का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश, 2021 में अंबाला, पंचकूला में खेलों इंडिया का होगा आयोजन
निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि परिसर में लिफ्ट के साथ-साथ जिम्रास्टिक हाल की पिट के अलावा बुनियादी जरूरतों को अति शीघ्रता से पूरा किया जाए। उन्होंने एसडीएम ममता शर्मा को निर्देश दिये कि वे भी समय-समय पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते रहें। टै्रक के साथ-साथ अन्य सभी स्थानों पर सफाई व्यवस्था की बुनियादी रूपरेखा तैयार करें। इसके लिए तिथिबद्घ रूप से कार्य किया जाए, ऐसा करने से निर्धारित मापदंड के तहत काम करने में मदद मिलेगी। वार्मअप, पार्किंग, फाल सिलिंग, ट्रांसफार्मर की व्यवस्था, फलड़ लाईट, वार्मअप पुल इत्यादि विषयों को लेकर कार्यकारी अभियंता और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चल रहे कार्य को शीघ्रता से पूरा करवाएं। पेड़ों की छटांई भी निर्धारित मापदंड के तहत करवाई जाए।   इस मौक पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि मीडिया गैलरी, ट्रसरी सिटिंग-ए और बी, स्टेयर फलोरिंग, आउटर टैराकोटा, बाउंड्री वाल, ट्रस वर्क सहित 85 प्रतिशत से अधिक काम पूरा कर लिया गया है, फिनिंशिग का कार्य जारी है। इस मौके पर एसडीएम ममता शर्मा, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, कार्यकारी अभियंता निशांत के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण व एंजैसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
वार हीरोज मैमोरियल स्टेडियम में निर्माण कार्यों का कार्य निर्धारित अवधि के तहत पूरा करें अधिकारी:-निर्देश खेल विभाग:- एस.एस. फुलिया।
खेलो इण्डिया 2021 के आयोजन की जिम्मेवारी हरियाणा का सौंपी गई है जिसका मुख्य आयोजन पंचकूला और अम्बाला में करवाया जाएगा। खेलो इण्डिया के आयोजन करवाने से पूर्व खेलों के मैदानों व मूलभूत सुविधाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा करने के लिए आज बुधवार को निदेशक खेल एस0एस0 फुलिया  द्वारा वार हीरोज मैमोरियल स्टेडियम, अम्बाला छावनी में चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निदेशक खेल द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए गये कि फुटबाल ट्रफ तथा तैराकी तालाब का निर्माण कार्य  31 मार्च से पहले तैयार किया जाए ताकि खेलों इण्डिया का आयोजन करवाया जा सके। इसके अलावा खेल विभाग के निदेशक ने स्टेडियम के नजदीक बन रहे एस0सी0 हॉस्टेल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के समय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए गये कि हॉस्टेल में जो भी छोटी-2 कमियाँ हैं उन्हे शीघ्र दूर करवाया जाय। इस अवसर पर धीरज चहल, संयुक्त निदेशक खेल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, अम्बाला अरूणकांत, सतदेव मलिक, उपनिदेशक खेल, एन0सत्यन जिला खेल एंव युवा कार्यक्रम अधिकारी, अम्बाला, सन्तोष धीमान, हैण्डबाल प्रशिक्षका, रामस्वरूत, तैराकी प्रशिक्षक एंव अन्य मौजूद रहें। ambala today news डीसी ने किया वॉरहिरोज स्टेडियम का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश, 2021 में अंबाला, पंचकूला में खेलों इंडिया का होगा आयोजन
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds