अमित अठवाल
अंबाला कवरेज@ अंबाला। हरियाणा सरकार द्वारा आम नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को पंचायत भवन अंबाला शहर में विशेष जनसेवा एवं समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट को-ऑर्डिनेटर डा0 सतीश खोला ने शिविर में पहुंचे लोगों से संवाद कर उनकी परिवार पहचान पत्र से जुड़ी जनसमस्याएं सुनी और संबंधित को समाधान हेतू आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
को-ऑर्डिनेटर डा0 सतीश खोला ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के जल्द समाधान करने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए कार्य किए जा रहें है। इसी कड़ी में आज जिले के आम नागरिकों की सुविधाओं और पीपीपी की समस्याओं के निपटान को लेकर विशेष जनसेवा एवं समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मंदीप सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा जन-कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियांवित की गई है। इन सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिलें इसके लिए सरकार द्वारा भरपूर प्रयास किए जा रहें है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा आमजन कि समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करने के लिए निरंतर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। इसी कडी में फैमिली आईडी की समस्याओं को लेकर आज यहा विशेष जनसेवा एवं समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान शिविर में पहुंचे गांव समलेहड़ी से गौरव ने बीपीएल कार्ड बनवाने को लेकर, गांव पसियाला से वरिंदर सिंह ने फैमिली आईडी में दर्ज वाहन को हटवाने बारे, सौहाता से करण सिंह ने फैमिली आईडी में दर्ज आयु तिथि तथा पारिवारिक आय का सत्यापन करवाने बारें, शामरू से वीर कुमार ने इंकम कम करवाने को लेकर, अंबाला शहर से शशी गोयल व संतोष गोयल ने परिवार पहचान पत्र में जन्म तिथि ठीक करवाने का आग्रह किया व अन्य लोगों ने फैमिली आईडी से जूडी विभिन्न समस्याएं रखी। इनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया व अन्य समस्याओं के समाधान हेतु हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट को-ऑर्डिनेटर डा0 सतीश खोला आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर भाजपा से जिलाध्यक्ष मंदीप राणा, जिला महामंत्री कर्मचंद गोल्डी, क्रीड विभाग से रजत जैन, गौरव आहुजा, रूपाली, डिम्पल के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य मौजूद रहें।









