अमित अठवाल
अंबाला कवरेज@ अंबाला। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि अम्बाला जिला को निर्यात हब चुना गया है, इसलिए सम्बधिंत विभाग एवं उद्योगपति निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्य करें। उपायुक्त आज अपने कार्यालय में जिला स्तरीय जिला निर्यात हब के तहत एक बैठक ले रहे थे। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अम्बाला को निर्यात हब के तहत आगे बढ़ाया जा सके, इसके लिए सम्बधिंत विभाग व उद्योगपतियों के साथ विस्तार से बैठक करते हुए चर्चा की और इस दिशा में जो कार्य किए जा सकते है उस बारे जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबधंक के साथ-साथ अन्य बैंकों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहें। उपायुक्त ने कहा कि निर्यात की दृष्टि से अम्बाला मुख्य केन्द्र है और इस कार्य के लिए सबकी भूमिका अति महत्वपूर्ण हैं। उन्होनें डीआईसी के संयुक्त निदेशक को निर्देश दिए कि उनके विभाग से सम्बधिंत जितनी भी योजनाएं क्रियान्वित है उस योजनाओं बारे प्रचार प्रसार करते हुए जागरूक करें ताकि उद्योग करने वालों को इन योजनाओं का लाभ मिल सकें। उन्होनें डीआईसी को यह भी कहा कि वह समय समय पर उद्योगों से सम्बधिंत प्रतिनिधियों की बैठ भी ले और उनकी जो भी समस्याएं है या सुझाव है उस बारे जानकारी लेकर कार्य करें। उपायुक्त ने बैठक के दौरान उद्योगपतियों से उनके उद्योग से सम्बधिंत जो भी उत्पाद करते है उनकी जानकारी लेते हुए उनकी उद्योग से सम्बधिंत कोई भी समस्या है उस बारे भी जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि बैठक को लिए जाने का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि उद्योगपतियों से उनकी समस्याओं को जानकर उनका समाधान करते हुए निर्यात को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य किए जा सकें ताकि अम्बाला जिला निर्यात की दृष्टि से और विकसित हो सकें।
इस मौके पर उपायुक्त ने यह भी कहा कि मुख्य रूप से उद्योगों की स्कीलड मैन पॉवर, रॉ मेटिरियल व कैपिटल से सम्बध्ािंत समस्याएं रहती है। हमें इन समस्याओं को जानकर इसका समाधान करना है और उत्पादन का बढावा देना है, ताकि निर्यात को और बढ़ावा मिल सकें। ॉउन्होंने इस मौके पर जिले में उद्योगों से सम्बधिंत क्या-क्या कैटिगरी है यानि कौन सा उद्योग किस कैटिगिरी में आता है उसकी भी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होनें बैठक में लघु उद्योग से सम्बधिंत व ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ-साथ अन्य सम्बध्ािंत से भी चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बैठक में डीआईसी के संयुक्त निदेशक दीपक नरवाल, जिला अग्रणी बैंक प्रबधंक , नाबार्ड के साथ-साथ विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।








