अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @अंबाला। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं और विद्यार्थियों में उद्यमिता और नवाचार व रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 21 अगस्त को युवा उद्यमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं एवं विद्यार्थियों से संवाद किया. कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हरियाणा के सभी हाई एवं सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में विद्यार्थियों को दिखाया गया. जिससे प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को माननीय मुख्यमंत्री जी के विचारों और अनुभव से जुड़ने का अवसर मिला. मुख्यमंत्री जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं के पास अवसरों की कोई कमी नहीं है. इंटरनेट और आधुनिक तकनीक ने पूरी दुनिया को हमारे सामने ला दिया है.इस तकनीक का प्रयोग युवा विद्यार्थी ज्ञान प्राप्त करने, नए विचार विकसित करने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए उपयोग कर सकता है. उन्होंने टाइम मैनेजमेंट के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि समय रुकता नहीं जो समय निकल जाता है वह वापस नहीं आता विद्यार्थियों को अपना कार्य समय पर करना चाहिए,
विद्यार्थियों को हार से घबराने की बजाय नई ऊर्जा के साथ दोबारा प्रयास करने की प्रेरणा दी.मुख्यमंत्री जी ने बताया कि हार से प्रेरणा मिलती है जो अगली बार की जीत की खुशी को दुगना कर देती है. हम हर वक्त सीखते रहते हैं. माननीय मुख्यमंत्री जी ने बताया कि इस जनरेशन के पास इंटरनेट है.पूरी दुनिया की जानकारी है. लक्ष्य को निर्धारित करके चलेंगे तो पीछे नहीं रहेंगे युवाओं की ऊर्जा को पहचानते हुए उसको सही दिशा में मुखरित करने की प्रेरणा दी. हरियाणा सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में युवाओं को ईमानदारी से नौकरी के अवसर प्राप्त हुए हैं,फरीदाबाद, रेवाड़ी, गुरुग्राम,हिसार में इंडस्ट्रीज आई है.उन्होंने युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने वाले भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला, जिसमें 10 आईएमटी की घोषणा की जा चुकी है और दो पर कार्य पूर्ण होने वाला है,इस कड़ी में उन्होंने विद्यार्थियों के इस प्रश्न का उत्तर भी दिया कि यदि कोई युवा नौकरी नहीं करना चाहता वह अपना उद्यम खोलना चाहता है तो सरकार किस प्रकार सहायता करेगी.माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि अब 12000 के लगभग स्टार्टअप है और 17 स्टार्टअप यूनिकॉर्न में आ चुके हैं अब युवा नौकरी खोजने वाला नहीं नौकरी देने वाला बनना चाहता है.पूरे देश में 100 यूनिकॉर्न बन चुके हैं सरकार हर क्षेत्र में सहायता के लिए तैयार है सरकार द्वारा वन ब्लॉक वन प्रोडक्ट स्कीम भी शुरू की गई है जिसके जरिए सरकार युवाओं की सहायता करती है मुख्यमंत्री जी ने अपने अनुभवों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया और बताया कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती निरंतर मेहनत संघर्ष अनुशासन व सही दिशा में किए गए प्रयासों से प्राप्त होती है उन्होंने बताया कि सफलता शोर करती है मगर उसके पीछे का संघर्ष हर किसी को नजर नहीं आता माननीय मुख्यमंत्री जी ने बताया कि मेहनत हर क्षेत्र में है, चाहे शिक्षा हो, खेल हो,राजनीति हो. इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह महत्वपूर्ण संदेश मिला कि वह अपने सपनों को बड़ा रखें,अपने समय का सदुपयोग करें,नई चीज सीखें, अपने इतिहास को विकसित करें,एक अच्छा विचार केवल विचार बनकर न रह जाए बल्कि वह प्रोडक्ट स्टार्टअप और आगे चलकर रोजगार का माध्यम बने यही युवा उद्यमिता का उद्देश्य है माननीय मुख्यमंत्री जी के इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को एक नई दिशा मिली उनके अनुभवों से जुड़ने का अवसर मिला.
वंदना चौधरी
(लेक्चरर अर्थशास्त्र)









