वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला मंडल के उत्कृष्ट वाणिज्यिक कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा किया गया सम्मानित

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @अंबाला।  अम्बाला मण्डल में राजस्व अर्जन, टिकट चेकिंग, डिजिटल भुगतान तथा यात्री सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वाणिज्यिक कर्मचारियों को आज मण्डल रेल प्रबंधक श्री विनोद कुमार भाटिया द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय, अम्बाला में आयोजित किया गया।

अप्रैल से जुलाई 2026 के दौरान टिकट चेकिंग के क्षेत्र में अंबाला मंडल के कर्मचारियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 33,071 मामलों में लगभग ₹2.13 करोड़ का राजस्व अर्जित किया। इस अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 10 टिकट चेकिंग कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

टिकट चेकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले

श्री सिमरनजीत सिंह, उप सीआईटी/अंबाला ने Squad/Open ड्यूटी के दौरान 7,395 मामलों में लगभग ₹48 लाख 83,हजार का राजस्व अर्जित कर मंडल में सर्वाधिक राजस्व अर्जित किया। उन्होंने 100 दिन की ड्यूटी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।
श्री अमित सूरी, सीआईटी/सहारनपुर ने *7,032 मामलों में लगभग ₹39. लाख 48 हजार * का राजस्व अर्जित किया, जबकि *श्री विजयपाल, सीआईटी/अंबाला ने 4,481 मामलों में लगभग ₹33. लाख 93 हजार का राजस्व अर्जित किया।
इसी श्रेणी में श्री आलोक कुमार गुप्ता, सीआईटी/अंबाला ने 4,976 मामलों में लगभग ₹33 लाख 41 हजार तथा श्री सुनील कुमार, उप सीआईटी/अंबाला ने 5,124 मामलों में लगभग ₹32 लाख 72 हजार का राजस्व अर्जित कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

Link/Manning ड्यूटी में श्री राजेश मीणा, उप सीआईटी/चंडीगढ़ ने 1,019 मामलों में लगभग ₹6 लाख 39 हजार, श्री लखवीर सिंह, उप सीआईटी/अंबाला ने 1,025 मामलों में लगभग ₹5 लाख 88 हजार तथा *श्री राकेश कुमार, उप सीआईटी/चंडीगढ़ ने 979 मामलों में लगभग ₹5 लाख 76 हजार का राजस्व अर्जित किया।

Station Checking में श्री आर.के. श्रीवास्तव, सीआईटी/अंबाला ने 430 मामलों में लगभग ₹3 लाख 93 हजार तथा श्री मोहम्मद उस्मान, उप सीआईटी/सहारनपुर ने 610 मामलों में लगभग ₹3 लाख 17 हजार का राजस्व अर्जित किया।

* डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने वाले कर्मचारी भी सम्मानित*

अप्रैल से जून 2026 की अवधि में UTS एवं PRS के माध्यम से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
श्री सतीश कुमार, CRS/CBO/चंडीगढ़ ने 74% डिजिटल कलेक्शन के साथ मंडल में सर्वाधिक डिजिटल कलेक्शन का प्रदर्शन किया। श्री समीर, Sr. CCTC/DLPC* ने UTS में 40% और PRS में 58% डिजिटल कलेक्शन दर्ज किया। श्री नरेश कुमार, RS/अंबाला ने 55% डिजिटल कलेक्शन के साथ निरंतर वृद्धि दर्ज की, जबकि *श्री राजेश कुमार, CCTC/BO/चंडीगढ़ ने *35% डिजिटल कलेक्शन के साथ उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

यात्री सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष सम्मान

समारोह में श्री विपिन पौडवाल, CMI/कालका को Commendable Railway Service – Service Beyond the Call of Duty के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने पहाड़ खिसकने की घटना के दौरान फंसे हुए यात्रियों की सहायता करने के साथ-साथ कालका रेलवे स्टेशन के ABSS के अंतर्गत उद्घाटन समारोह में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

समारोह के दौरान DRM श्री विनोद कुमार भाटिया ने सभी सम्मानित कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि *टिकट चेकिंग स्टाफ रेलवे के राजस्व संरक्षण के साथ-साथ यात्रियों को बेहतर एवं सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। *उन्होंने कर्मचारियों को इसी समर्पण, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

अंबाला मंडल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने की यह पहल उनके मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने और रेलवे की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित करती है। भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करने वाले कर्मचारियों को इसी प्रकार सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।

इस अवसर पर टिकट चेकिंग, डिजिटल भुगतान एवं यात्री सेवा के क्षेत्र में कुल 15 स्टार परफॉर्मर्स को सम्मानित किया गया।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds