वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS जिला प्रशासन द्वारा तिंरगा यात्रा एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @अंबाला। जिला प्रशासन द्वारा आज हर्बल पार्क अंबाला शहर के नजदीक तिंरगा यात्रा एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला, उपायुक्त सचिन गुप्ता व भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने शिरकत की। इससे पहले यहां पहुंचने पर उपायुक्त सचिन गुप्ता ने पूर्व मंत्री असीम गोयल को पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया।
सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा यहां पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तहत प्रर्दशनी लगाई गई जिसका पूर्व मंत्री असीम गोयल, उपायुक्त सचिन गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, विधानसभा संयोजक रितेश गोयल व अन्य लोगों ने अवलोकन भी किया। इस मौके पर मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने उपस्थित सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस पर जो यहां पर प्रर्दशनी लगाई गई है उससे हम सबकों उन ज्ञात-अज्ञात बलिदानों के बारे में जानकारी मिलती है जिन्होंने देश की आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है मैं उन सभी ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों को नमन करता हूं।
पूर्व मंत्री असीम गोयल ने इस मौके पर कहा कि भारत का विभाजन अपने सबसे बुनियादी रूप में अभूतपूर्व मानव विस्थापन और जबरन पलायन की कहानी हैं और विभाजन अंगे्रजों के मन की टीस थी, कि दो देश बने। उन्होंने कहा कि 200 साल अंग्रेजों ने राज किया, लेकिन वह भारत को गुलाम नहीं कर सकें। विभाजन धर्म के नाम पर नहीं, मान्यता के नाम पर नहीं, खान-पान के नाम पर नहीं, रहन सहन के नाम पर नहीं था। उन्होनें यह भी कहा कि लार्ड मैकाले ने कहा था कि जब तक भारत की शिक्षा, संस्कृति जोकि मजबूत है उसे खंडित नहीं किया गया तब तक भारत गुलाम नहीं हो सकता। हमारे ज्ञात-अज्ञात बलिदानों को आज याद करने का दिन है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। स्वतंत्रता की नींव रखी, जिसकी बदौलत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने का काम किया जाता हैं। उन्होनें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया कि न्यू एजूकेशन पॉलिसी से हम सबको विभाजन विभिषिका के बारे में सही जानकारी मिल सकी हैं।
पूर्व मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि 15 अगस्त से 26 जनवरी 2027 तक अम्बाला में 5 ऐसे कार्य किए जाएगें जिससे अम्बाला शहर की सुन्दरता एवं भव्यता बढेंगी। उन्होनें कहा कि इन कार्यो के तहत सुरक्षित सडक़ें होगी, जिसमें लोक निर्माण विभाग व अन्य विभागों की सडकें भी गड्ढा मुक्त होगी। पार्को को हरा-भरा बनाने का काम किया जाएगा, जिससे पर्यावरण स्वच्छ होगा, सुन्दरता के नाम पर भी कार्य किए जाएगें। जगमग अम्बाला के नाम से स्ट्रीट लाईटें भी लगाई जाएगी। स्वच्छ पेयजल और बेहतर तरीके से लोगों को उपलब्ध करवाया जाएगा और सीवरेज व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। वहीं बरसाती पानी की निकासी की दिशा में भी कार्य किए जाएगें। नौरंगराय सरोवर, तारा मंडल, महावीर पार्क के साथ-साथ अन्य स्थानों का सौन्दर्यकरण के साथ-साथ अम्बाला शहर को पोस्टर फ्री करने काम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य में आमजन का सहयोग भी रहेगा।
पूर्व मंत्री ने इस मौके पर तिंरगा यात्रा की अगुवाई की और स्वयं तिरंगा यात्रा में पैदल शामिल होकर उपस्थित सभी में देश भक्ति की भावना को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान हैं। राष्ट्रभक्ति को मजबूत करने के लिए हम सबको अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा लगाकर लोगों को प्रेरित करना है। इस मौके पर उपस्थित सभी ने तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय के नारे लगाकर सभी में राष्ट्रभावना के प्रति संदेश दिया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनदीप सिंह राणा ने कहा कि हम सभी नागरिकों का उद्देश्य है कि देश के प्रति तिरंगे का मान-सम्मान करते हुए अपने घरों, प्रतिष्ठानों व अन्य स्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा को फहराना है। तिरंगा हमारी सांझी पहचान, एकता व गौरव का प्रतीक है।
इस अवसर पर उपायुक्त सचिन गुप्ता ने भी मुख्यअतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 अगस्त से 17 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन को इस अभियान से जोडऩे का काम किया जा रहा है। इस कड़ी में आज यहां पर तिंरगा यात्रा व विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों, खिलाडिय़ों, साईकलिस्ट, सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ, पुलिस विभाग के साथ-साथ अन्य ने इस अभियान में शामिल होकर कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाकर कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।
बॉक्स:- पीजीटी कॉमर्स उषा रानी व रेनू वालिया ने विभाजन विभिषिका दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी को इस दिवस से सम्बधिंत जानकारी दी और देश में जो यातनाएं हुई थी उस बारे भी सभी को अवगत करवाया और बलिदानियों द्वारा देश के लिए जो बलिदान दिया गया था उस बारे भी जानकारी दी।
बॉक्स:- इस मौके पर तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों में देश भक्ति की भावना देखते ही बन रही थी। पुलिस विभाग के आरकेस्ट्रा बैंड के माध्यम से देश भक्ति गीतों को गाया गया। आरकेस्ट्रा बैंड के माध्यम से बॉबी ने मेरा कर्मा तू, मेरा धर्मा तू, बैंड में शामिल दीपक ने ऐ मेरे वतन के लोगों, नरेन्द्र ने भारत के रहने वाले है-भारत की बात सुनाता हूं गीतों के माध्यम से सभी में राष्ट्रभक्ति की भावना का जोश भरा।
बॉक्स:- कार्यक्रम का शुभारम्भ वंदे मातरम गीत से किया गया और उपस्थित सभी लोगों ने इस गीत को बड़ी की आत्मीयता से सुना और गया। तिरंगा यात्रा में शामिल विद्यार्थियों न हाथ में तिरंगा लेकर व हाथों में पटिकाएं लेकर, एक देश-एक जान, तिरंगे से है हमारी पहचान, गुजं रहा है दुनिया में हिन्दुस्तान का नारा-चमक रहा है, आसमान में तिरंगा हमारा जैसे श£ोगन लिखी हुई थी, उसे लेकर व भारत माता की जय के नारे लगाते हुए सभी में जोश भरा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस मौके पर सीईओ जिला परिषद् गगनदीप सिंह, एसडीएम दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग, विधानसभा संयोजक रितेश गोयल, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, जिला खेल अधिकारी राम स्वरूप, बीईओ सतबीर सैनी, भाजपा पदाधिकारी अनुभव अग्रवाल, यतिन बंसल, गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, रैडक्रॉस से मनोज सैनी, बीडीपीओ अम्बाला-2 अश्विनी राय, राकेश मक्कड़, प्राध्यापक उषा रानी, रेनू वालिया, जितेन्द्र के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
फोटो नम्बर- 1 से 13

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds