वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS प्रदेश सरकार द्वारा मीडिया के लिए अनेकों योजनाएं क्रियान्व्ति की हुई: सचिन गुप्ता

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज@अंबाला। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने आज अपने कार्यालय में प्रिन्ट मीडिया, इलैक्ट्रानिक मीडिया व छायाकारों के साथ-साथ पत्रकारों से चर्चा की।
उपायुक्त ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मीडिया लोकतांत्रिक प्रणाली का चौथा स्तम्भ होता हैं। प्रदेश सरकार द्वारा मीडिया के लिए अनेकों योजनाएं क्रियान्व्ति की हुई हैं। उन्होनें मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यदि कहीं पर भी आमजन मानस से सम्बधिंत कोई समस्या या सामुहिक समस्या है वह उस बारे उन्हें अवगत करवा सकते हैं, ताकि सम्बधिंत समस्या को जानकर उसका समय रहते समाधान करवाया जा सकें। उन्होनें यह भी कहा कि जिला के अधिकारियों के साथ वह बैठक ले रहे है और विभाग से सम्बधिंत कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्हें उनके विभाग से सम्बधिंत कार्यो को तीव्रता से पूरा करने बारे भी निर्देश दिए जा रहे हैं।
उपायुक्त ने इस मौके पर यह भी कहा कि जिला में जो विकास कार्य चल रहे है, उनकी प्रगति जानने के लिए वह विकास कार्यो का जायजा भी ले रहे हैं। उन्होनें यह भी कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए जा चूके है कि वे विकास कार्यो को समयबद्ध तरीके से पूरा करें ताकि इन विकास कार्यो की सौगात उन्हें जल्द से जल्द मिल सकें। उन्होनें यह भी कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा जो योजनाएं क्रियान्वित की हुई है उन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिलना सुनिश्चित हो इसके लिए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
इस मौके पर डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, एआईपीआरओ अजीत सिंह, एआईपीआरओ मनोज कुमार के साथ-साथ विभिन्न समाचार पत्रों, इलैक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहें।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds