वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS सनातन धर्म कॉलेज अंबाला छावनी में उद्योग–अकादमिक संवाद बैठक का आयोजन

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @ अंबाला एनएएसी द्वारा चौथे चक्र में ए++ ग्रेड (सीजीपीए 3.72) से मान्यता प्राप्त सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला छावनी में 25 जुलाई 2026 को प्राचार्य कार्यालय में उद्योग–अकादमिक संवाद बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उद्योग जगत और शिक्षण संस्थान के मध्य समन्वय को सुदृढ़ बनाते हुए विद्यार्थियों को वर्तमान औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष, कुशल एवं रोजगारोन्मुख बनाना था।बैठक में विभिन्न प्रतिष्ठित उद्योगों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए अपने अनुभव, सुझाव एवं अपेक्षाएँ साझा कीं। इस अवसर पर एवियन लैब्स, ए ट्रैवल क्यू, टैलेंटग्रो, नोवेम कंट्रोल्स, जेएसटी आउटसोर्सिंग प्राइवेट लिमिटेड, टाटा एआईजी लाइफ इंश्योरेंस, ऑटोवर्ल्ड, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, सोलैस बायोटेक, कोलॉइड हब, नो ट्रैवल हॉलिडे सर्विसेज तथा कल्याण वेल्थ फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड सहित कुल 12 प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक के सफल आयोजन एवं समन्वय में डॉ. प्रेम सिंह, सुश्री कवलीन, डॉ. आरती, डॉ. छवि किरण तथा सुश्री अमनदीप मेहता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।बैठक के दौरान उभरते औद्योगिक रुझानों, भविष्य में आवश्यक कौशल, इंटर्नशिप, कैंपस प्लेसमेंट, करियर मार्गदर्शन, कौशल विकास, लाइव प्रोजेक्ट्स, विशेषज्ञ व्याख्यान, शोध एवं नवाचार, उद्यमिता विकास तथा छात्रवृत्ति एवं कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) जैसी विभिन्न संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उद्योग प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता के साथ-साथ प्रभावी संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, सकारात्मक दृष्टिकोण, नैतिक मूल्यों, आत्मप्रेरणा तथा आजीवन सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने पर विशेष बल दिया।

 

इसके अतिरिक्त फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, उद्योग अभिमुखीकरण, पूर्व विद्यार्थियों (एलुमनाई) की सक्रिय सहभागिता तथा उद्योग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करने का भी सुझाव दिया गया।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि उद्योग और महाविद्यालय के मध्य दीर्घकालिक सहयोग स्थापित करते हुए विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, प्रशिक्षण, विशेषज्ञ व्याख्यान, रोजगार के अवसर तथा व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराने के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस सहयोग के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार कर उनके समग्र व्यक्तित्व एवं व्यावसायिक विकास को नई दिशा प्रदान की जाएगी।महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक एवं तकनीकी युग में उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच सशक्त सहभागिता समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस प्रकार की संवादात्मक बैठकों से विद्यार्थियों को उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार करने, उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने तथा व्यवहारिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। सनातन धर्म कॉलेज भविष्य में भी उद्योग–अकादमिक सहयोग को निरंतर प्रोत्साहित करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे नवाचारपूर्ण प्रयास करता रहेगा।”

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds