वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @ अंबाला ।हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि समाज में जो भी कुरूतियां हैं जैसे दहेज प्रथा, नशा या अन्य जो भी हैं, उसके लिए सर्व समाज को एकजुट होकर इसका खातमा करना है। श्रीमती सुमन सैनी शनिवार को सैनी सर्कल सभा अम्बाला द्वारा सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची थी और यह अभिव्यक्ति उन्होंने अपने सम्बोधन में कही। इससे पहले उन्होंने दीपशिखा प्रज्वलित कर व महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्री बाई फुले के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने सैनी सभा के प्रांगण में पौधारोपण भी किया।उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी ने सैनी सर्कल सभा द्वारा यहां पर आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि परिवार के बीच आकर मुझे काफी आनंद की अनुभूति हुई है। समाज यदि दृढ़ संकल्प ले तो बड़े से बड़ा बदलाव कर सकता है। सैनी समाज को ओर एकजुट होकर सर्व समाज हित के लिए कार्य करना है। समाज में जो कुरूतियां फैली हुई हैं उसे दूर करना है। दहेज प्रथा जैसी कुरूती को समाप्त करने के लिए स्वयं अपने से पहल करनी है, न दहेज लेना है, न दहेज देना है। समाज द्वारा जब यह संदेश दिया जाएगा तो दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी।उपाध्यक्ष ने इस मौके पर यह भी कहा कि अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देकर जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करना है। शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है। महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्री बाई फुले द्वारा दी गई शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए हमें एकजुट होकर सभी बिरादरियों को साथ लेकर देश व प्रदेश हित के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सैनी समाज मेहनतकश समाज है, मेहनत पर विश्वास रखता है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सैनी समाज के साथ-साथ सभी 36 बिरादरियों को साथ लेकर प्रदेश को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं।उपाध्यक्ष ने इस मौके पर यह भी कहा कि समाज सुधार क्षेत्र के लिए क्या-क्या कार्य किए जा सकते हैं, इसके लिए कोई भी व्यक्ति चण्डीगढ आवास सोमवार को आकर उनसे मिल सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के घर के दरवाजे 24 घंटे जनता के लिए खुले हैं। उन्होंने इस मौके पर सैनी समाज को यह भी आहवान किया कि वह सर्व समाज के हित के लिए तत्पर रहकर कार्य करें।इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के तौर पर पहुंचे सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी, हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन गुरनाम सिंह, वन विकास लिमिटड के चेयरमैन रवि सैनी, मेयर अक्षिता सैनी, महापौर पानीपत कोमल सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, विधानसभा संयोजक रितेश गोयल, नगर परिषद चेयरमैन नारनौल कमलेश सैनी, महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी व अन्य ने भी मुख्यअतिथि का यहां पहुंचने पर स्वागत किया और कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सैनी समाज आगे बढ़ रहा है। वह सैनी समाज के साथ-साथ सभी वर्गों को साथ लेकर बराबर का मान-सम्मान दे रहे हैं। पूर्व की सरकारों में सैनी समाज को नाममात्र ही प्रतिनिधित्व मिला था लेकिन आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सैनी समाज से जुड़े लोगों को अहम पद मिले हैं। उन्होंने सैनी समाज से जुडे लोगों को आहवान किया कि वे सभी वर्गों को साथ लेकर सर्व समाज के लिए कार्य करें।

इस मौके पर सैनी सर्कल सभा अम्बाला के प्रधान देवेन्द्र सैनी व अन्य गणमान्य लोगों ने मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथियों को पर्यावरण का प्रतीक पौधा व शॉल भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन भी किया। सैनी सर्कल सभा के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि के साथ-साथ अन्य अतिथियों का यहां आने पर स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इस सर्कल सभा के सदस्य भी हैं और उन्होंने यहां पर सैनी भवन के निर्माण के लिए करोडों रूपए की राशि भी उपलब्ध करवाने का काम किया है जिसके लिए वे उनका धन्यवाद भी करते हैं। उन्होंने उपाध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि सैनी समाज उनके साथ हमेशा खड़ा है और सर्वसमाज को साथ लेकर समाज हित के लिए कार्य करेगा।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, मेयर अक्षिता सैनी, विधानसभा संयोजक रितेश गोयल, सैनी सर्कल सभा के प्रधान देवेन्द्र सैनी, पार्षद कविता सैनी, आशु सैनी, संदीप अबंली, कर्मवीर गोल्डी, रामचंद्र सैनी, अनिल सैनी, कमलेश सैनी, मनोज सैनी, जबर सैनी, शमशेर सैनी, स्वर्ण सैनी, सुरजीत सिंह सौंडा, पूर्ण प्रकाश सैनी, जय सिंह सैनी, बीनू गर्ग के साथ-साथ सैनी समाज के अन्य पदाधिकारिगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds