वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @ अंबाला।इन्हीं भावों को आत्मसात करते हुए डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, जगाधरी गेट, अम्बाला सिटी में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय का प्रत्येक कोना तिरंगे की आन, वीर सैनिकों के सम्मान तथा राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा, ज्ञान और भावनाओं के माध्यम से कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रीमती तनु प्रिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदी साहित्य क्लब द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम तीन दिनों तक लगातार चलता रहा जिसमें कक्षा छठी से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिएसैनिकों के नाम पत्र लेखन गतिविधि व भारतीय सशस्त्र सेनाओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें भारतीय थल सेना, नौसेना, वायु सेना, सैन्य इतिहास, वीरता पुरस्कारों तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने ज्ञान और देश के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।दिनांक 25 जुलाई को विद्यालय की प्रार्थना सभा में इस अवसर पर कक्षा सातवीं एवं आठवीं की छात्राओं दिशिता एवं मान्या ने अपने प्रभावशाली भाषण और ओजस्वी कविता-पाठ के माध्यम से कारगिल के अमर वीरों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों के हृदय को भावविभोर कर दिया।  विद्यालय के प्राथमिक विभाग में भी देशभक्ति का उत्साह देखते ही बनता था। श्रीमती मंजू सचदेवा के मार्गदर्शन में प्री-नर्सरी विंग में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। यू.के.जी. के विद्यार्थियों ने आकर्षक एक्शन डांस प्रस्तुत कर वातावरण में उल्लास भर दिया, जबकि नर्सरी एवं एल.के.जी. के बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा धारण कर फैंसी ड्रेस शो प्रस्तुत किया और देशभक्ति की भावना को जीवंत कर दिया।कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत जोशीला देशभक्ति समूह नृत्य पूरे समारोह का आकर्षण बना। वहीं कक्षा तीसरी से पाँचवीं की कोऑर्डिनेटर श्रीमती वंदना सोढ़ी ने बताया कि नन्हें विद्यार्थियों ने “वीरों को शत-शत नमन” विषय पर कविता उच्चारण प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने ओजस्वी स्वर से वीर सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। अनेक विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर विद्यालय पहुँचे, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।समारोह की सफलता में विभिन्न विभागों के समन्वयकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

 

 

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राधा रमन सूरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक विजय का स्मरण नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लेने का दिवस है। उन्होंने युवाओं से भारतीय सशस्त्र सेनाओं सहित विभिन्न राष्ट्रीय सेवाओं में आगे बढ़कर देश की सेवा करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने वर्तमान समय में समाज में बढ़ती असहिष्णुता और अराजक प्रवृत्तियों पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से मन और बुद्धि का संतुलन बनाए रखने तथा सदैव सकारात्मक एवं राष्ट्रहितकारी सोच अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर गतिविधि प्रभारी श्रीमती गौरी वंदना ने विशेष रूप से छात्राओं को भारतीय सशस्त्र सेनाओं में महिलाओं के लिए उपलब्ध बढ़ते अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को अब सेना में परमानेंट कमीशन जैसे सुनहरे अवसर प्राप्त हो रहे हैं तथा छात्राओं को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) सहित विभिन्न सैन्य सेवाओं में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।प्रार्थना सभा में सबसे भावपूर्ण क्षण वह रहा जब प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने दीप प्रज्वलित कर कारगिल के अमर शहीदों को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सभी ने देश की सीमाओं की सुरक्षा, राष्ट्र की अखंडता तथा प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रसेवा की भावना जागृत रहने की प्रार्थना की। अंत में पूरे विद्यालय परिसर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी उद्घोष गूँज उठे, जिनसे वातावरण राष्ट्रभक्ति के अद्भुत उत्साह से भर गया।समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. राधा रमन सूरी ने हिंदी साहित्य क्लब के प्रभारी शिक्षकों श्रीमती हरदीप कौर श्रीमती सुमन शर्मा श्रीमती राज चांनना, सभी समन्वयकों, गतिविधि प्रभारियों तथा सहयोगी शिक्षकों को इस सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन के लिए हार्दिक साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में केवल देशभक्ति ही नहीं, बल्कि अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव भी विकसित करते हैं।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds