वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS पाकिस्तान के टुकड़े होने ही है, पीओके व बलूचिस्तान में जो स्थिति है वह इस ओर ईशारा कर रही है : मंत्री अनिल विज

अंबाला कवरेज @अम्बाला अम्बाला हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने पाकिस्तान के कुछ हिस्सों पर बलूच विद्रोहियों के कब्जे के दावे पर कहा कि पाकिस्तान के टुकड़े होने ही हैं। पाकिस्तान आठ अक्षरों से बना जबकि हिंदुस्तान नौ अक्षरों से बना है। नौ को जितना भी गुणा करें वह नौ रहेगा, उदाहरण के तौर पर नौ दुनी 18 में यदि 1 और 8 को जोड़ लिया जाए तो वह नौ ही रहेगा। पाकिस्तान आठ अक्षरों से बना, आठ को यदि गुणा करें तो अंक घटते ही जाएंगे। उन्होंने कहा 25 साल के बाद पाकिस्तान आधा हो गया और 50 साल के बाद यह और आधा हो जाएगा। पाकिस्तान ने तो घटना ही है। पीओके और बलूचिस्तान की जो स्थिति है वह इस ओर इशारा कर रही है कि पाकिस्तान के टुकड़े शुरू होने का काम शुरू हो चुका है।कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे के बयान कि प्रधानमंत्री को चुनाव प्रचार से पीछे हटना चाहिए पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खड्गे जी से पूछ कर कोई काम नहीं करेंगे। खड्गे साहब तो पीटे हुए मोहरे हैं और पीटे हुए मोहरों से कभी कुछ पूछा नहीं जाता। पूछा तो सफल व्यक्तियों से जाता है और प्रधानमंत्री जी अपने कार्यक्रम सही बना रहे हैं और सीधा जनता तक पहुंच रहे हैं ।

केजरीवाल पिट-पिटाकर वह नीचे पड़े हुए हैं और हर तरफ से रिजेक्ट है, फिर भी यह ऐसी बातें कर रहे हैं : अनिल विज

अरविंद केजरीवाल के भाजपा को करारा जवाब देने को लेकर दिए गए बयान पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि केजरीवाल की हिम्मत की वह दाद देते है क्योंकि पिट पिटाकर वह नीचे पड़े हुए हैं। हर तरफ से वह रिजेक्ट हुए है, दिल्ली से इन्हें निकालकर फैंक दिया गया है फिर भी यह ऐसी बातें कर रहे हैं। यदि कोई कसर रह गई है तो वह भी पूरी कर देंगे।

कांग्रेस की छाती पर सांप लोटते है जब देश मोदी जी प्रशंसा करता है : विज

मल्लिकार्जुन खड्गे ने प्रधानमंत्री को आत्म प्रशंसा बंद करने की बात पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मल्लिकार्जुन खड्गे को पाकिस्तान अध्यक्ष बताते हुए कहा कि वो उन्हीं (पाकिस्तान) की प्रशंसा करवाना चाहते हैं, इसलिए जो हमारे नायक जिन्होंने चार दिनों में पाकिस्तान को धूल चटा दी। उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें तकलीफ हो रही है। इनकी छाती पर सांप लोटते है जब देश मोदी जी प्रशंसा करता है।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds