वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : भारतीय सेना के साहस और पराक्रम को धन्यवाद के लिए नारायणगढ़ में निकाली तिरंगा यात्रा – डॉ पवन सैनी पूर्व विधायक

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। पहलगाम में निहत्थे सेलानियों की निर्मम हत्या का भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब देने पर सेना के साहस, पराक्रम के लिए, सेना का हौसला बढ़ाने के लिए पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी के नेतृत्व में नारायणगढ़ में तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जन ने जोश एवं उत्साह के साथ लिया तिरंगा यात्रा में भाग। तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी के साथ भाजपा जिला प्रधान मंदीप राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता व कर्मचंद गोल्डी सैनी भी विशेष रूप से इस यात्रा में शामिल रहे। इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जन ने भी उत्साह और जोश के साथ भाग लिया व राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं व आमजन ने तिरंगा लेकर जोश व उत्साह के साथ भारत माता की जय के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।  यह तिरंगा यात्रा अनाज मंडी नारायणगढ़ से आरंभ होकर मुख्य बाजार से होती हुई नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से समूचा शहर गूंज उठा और चारों ओर राष्ट्र प्रेम का अद्भुत माहौल देखने को मिला। डॉ. पवन सैनी ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता, एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश सेवा के संकल्प के साथ आगे आएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। उन्होने कहा कि सत्ता संभालने के बाद से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आतंकी हमलों का करारा जवाब दिया है। इस बार ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी संगठनों के मुख्यालयों को नष्ट कर दिया गया है। हमारी सेना ने पाकिस्तान में स्थित ऐसे स्थलों को नष्ट कर दिया जहां आतंकियों को टे्रेनिग दी जाती थी और उनके ठिकाने थे। उन्होंने कहा कि पहलगाम में जिस प्रकार से आंतकवादियों ने धर्म पूछ कर पर्यटकों को मारा था और हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, ऐसे आतंकवादियों को हमारी सेना ने राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दिशा-निर्देशानुसार उनके घर में उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाया है।
इसलिए सेना के पराक्रम को सेल्युट करने तथा उनकी हौंसला अफजाई के लिए पूरे देश एवं प्रदेश में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हरियाणा में सीएम श्री नायब सिंह सैनी तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली के मार्ग दर्शन में पहले जिला मुख्यालयों पर और अब प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है, उसी कड़ी में यहां पर भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान मंदीप राणा ने भी तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए इसे जनभावनाओं से जुड़ा हुआ बताया है। इस आयोजन ने न केवल लोगों में देशप्रेम की भावना को प्रबल किया, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने का संदेश भी दिया। उन्होने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत होती है। पीएम के नेतृत्व में पाकिस्तान परस्त आंतकवादियों को तीनों सेनाओं ने मुहंतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सेनाओं का उत्साहवर्धन करने व उन्हें सेल्युट करने के लिए ही यह तिरंगा यात्रा जिला स्तर के बाद हल्का स्तर पर निकाली गई है। इसके बाद मण्डल स्तर, शक्ति केन्द्र तथा गांव स्तर पर भी इस प्रकार की यात्राएं निकाली जाएगीं। बता दें कि तिरंगा यात्रा ने नारायणगढ़ में देश भक्ति की भावना को ओर अधिक प्रबल किया है और लोगों को राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति सजग रहने का संदेश दिया है।  इस अवसर पर मण्डल प्रधान जगदीप कौर, धर्मवीर गुर्जर, विक्रम राणा, हरजिन्द्र पाल, युवा जिला प्रधान संदीप अम्बली, हनीश सैनी, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र राणा, पूर्व जिला प्रधान राजेश बतौरा, राकेश बिंदल, पंकज सैनी, सुनील शर्मा, रणधीर सैनी, स्वर्ण सिंह, कप्तान महेंद्र सिंह, सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds