वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : जिले की मंडियों में सुचारू रूप से चल रही गेहूं खरीद, अब तक 2.93 लाख मीट्रिक टन की आवक”

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ यमुनानगर । जिला की सभी अनाज मण्डियों में गेहूं की खरीद सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार सुचारू रूप से 2,425 रुपये प्रति क्विंटल की जा रही है। चालू रबी सीजन के दौरान 30 अप्रैल तक जिला की विभिन्न अनाज मण्डियों में कुल 2,93,782 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई, जिसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 1,08,127 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 1,52,903 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन द्वारा 32,752 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि चालू रबी सीजन में 30 अप्रैल 2025 तक जिला की बिलासपुर अनाज मंडी में 32,360 मीट्रिक टन गेहूं, छछरौली मंडी में 37,669 मीट्रिक टन गेहूं, गुमथला राव मंडी में 6,903 मीट्रिक टन गेहूं, जगाधरी मंडी में 42,766 मीट्रिक टन गेहूं, जठलाना मंडी में 4,915 मीट्रिक टन गेहूं, खारवन मंडी में 5,383 मीट्रिक टन गेहूं, प्रताप नगर मंडी में 42,545 मीट्रिक टन गेहूं, सरस्वती नगर में 41,167 मीट्रिक टन गेहूं, रादौर में 40,644 मीट्रिक टन गेहूं, रणजीतपुर मंडी में 11,073 मीट्रिक टन गेहूं, रसूलपुर मंडी में 8,618 मीट्रिक टन गेहूं, साढौरा मंडी में 19,452 मीट्रिक टन गेहूं तथा यमुनानगर मंडी में 287 मीट्रिक टन गेहूं, की आवक हुई जिसकी खरीद विभिन्न सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अनाज मण्डियों में पेयजल व्यवस्था, सफाई व शौचालय व्यवस्था, बिजली व्यवस्था आदि सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें ताकि किसानों को अपनी गेहूं की उपज को बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न आएं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि मंडियों में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हों ताकि गेहूं खरीद से जुड़े आढ़तियों, मंडियों में मजदूरों व किसानों को सभी सुविधाएं मिलें।

ambala coverage news : नीट परीक्षा को लेकर यमुनानगर में सभी तैयारियां पूरी, जिला में बनाए गए 5 परीक्षा केंद्र,

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds