वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : श्रमिक दिवस के अवसर पर गरिमामय उपहार वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला।  अंबाला शहर स्थित एस ए जैन विजय वल्लभ पब्लिक स्कूल में श्रमिक दिवस के पावन अवसर पर एक भावनात्मक व प्रेरणादायी समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सभी सहयोगी श्रमिकों जैसे सफाई कर्मी ,सुरक्षा गार्ड आदि को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान की सराहना करना और उन्हें समाज में  उनके महत्वपूर्ण स्थान के लिए धन्यवाद ज्ञापित करना था। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रबंधक समिति, प्रधानाचार्या, शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं के संयुक्त प्रयास से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक समिति के सचिव श्री रविकांत जैन जी, पीयूष जैन जी (सदस्य) , और गौरव जैन जी (सदस्य) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र के उच्चारण और वल्लभ गुरु की वंदना से हुई। बच्चों ने श्रमिकों के सम्मान में प्रेरक कविताएं, भाषण और नृत्य , नाटक प्रस्तुत किए जिससे माहौल अत्यंत भावुक और प्रेरणास्पद  बन गया। कई विद्यार्थियों ने श्रमिकों के लिए हस्त निर्मित धन्यवाद और शुभकामना कार्ड तैयार किये। प्रधानाचार्या डॉक्टर रुचिका भूटानी  जी ने अपने भाषण में कहा, “हमारे विद्यालय का संचालन केवल कक्षा में शिक्षण से नहीं, बल्कि प्रत्येक उस व्यक्ति के योगदान से होता है जो विद्यालय परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा और सुव्यवस्था बनाए रखता है। श्रमिक हमारे असली नायक हैं।” विद्यालय प्रबंधक समिति के सदस्यों ने भी श्रमिकों की मेहनत और समर्थन की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया । समारोह में प्रत्येक श्रमिक को उपयोगी उपहार भेंट किया गया। इस आयोजन ने विद्यालय के सभी छात्र और स्टाफ को यह सिखाया कि श्रम से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे विद्यालय परिसर में आपसी सम्मान भावना देखने को मिली।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds