वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : सरकारी एजेंसियों ने 2.1 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं का उठान किया – उपायुक्त पार्थ गुप्ता

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। जिला की सभी अनाज मण्डियों में गेहूं की खरीद सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार सुचारू रूप से 2,425 रुपये प्रति क्विंटल की जा रही है। चालू रबी सीजन के दौरान 28 अप्रैल तक जिला की विभिन्न अनाज मण्डियों में कुल 2,80,773 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई, जिसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 1,02,643 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 1,45,773 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन द्वारा 32,357 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि कुल 2.7 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है जिसमें से 2.1 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है जोकि लगभग 78 प्रतिशत है।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि चालू रबी सीजन में 28 अप्रैल 2025 तक जिला की बिलासपुर अनाज मंडी में 31,865 मीट्रिक टन गेहूं, छछरौली मंडी में 33,889 मीट्रिक टन गेहूं, गुमथला राव मंडी में 6,807 मीट्रिक टन गेहूं, जगाधरी मंडी में 41,501 मीट्रिक टन गेहूं, जठलाना मंडी में 4,682 मीट्रिक टन गेहूं, खारवन मंडी में 4,941 मीट्रिक टन गेहूं, प्रताप नगर मंडी में 38,087 मीट्रिक टन गेहूं, सरस्वती नगर में 40,573 मीट्रिक टन गेहूं, रादौर में 40,064 मीट्रिक टन गेहूं, रणजीतपुर मंडी में 10,752 मीट्रिक टन गेहूं, रसूलपुर मंडी में 8,442 मीट्रिक टन गेहूं, साढौरा मंडी में 18,890 मीट्रिक टन गेहूं तथा यमुनानगर मंडी में 280 मीट्रिक टन गेहूं, की आवक हुई जिसकी खरीद विभिन्न सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अनाज मण्डियों में पेयजल व्यवस्था, सफाई व शौचालय व्यवस्था, बिजली व्यवस्था आदि सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें ताकि किसानों को अपनी गेहूं की उपज को बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न आएं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि मंडियों में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हों ताकि गेहूं खरीद से जुड़े आढ़तियों, मंडियों में मजदूरों व किसानों को सभी सुविधाएं मिलें।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds