वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने सच बोला है कि पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्ट्री चला रहा है – अनिल विज

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने सच बोला है कि पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्ट्री चला रहा है और जगह जगह अड्डे बना रखे हैं। श्री विज ने कहा कि जहां तक बस चलेगा इनको उधेड़ा जाएगा और अब पाकिस्तान का आतंकवाद वाला स्कूल चल नही पाएगा।  श्री विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब दे रहे थे। गौरतलब है कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने बेशर्मी से यह स्वीकार किया कि उनका देश “पिछले तीन दशकों” से आतंकवादियों को समर्थन और प्रशिक्षण दे रहा है, लेकिन उन्होंने इसका दोष अमेरिका और पश्चिमी देशों पर मढ़ा है।
*इनका (पाकिस्तान) आटा पहले बंद था और पानी अब बंद हो गया – विज*
बिलावल भुट्टो ने सिंधु जल संधि पर कहा है कि सिंधु नदी हमारी रहेगी या तो इस सिंधु में उनके खून का पानी बहेगा, के बारे में पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए श्री अनिल विज ने कहा कि “सिंधु नदी हमारी है क्योंकि पानी हिमालय से आ रहा है। जब तक भाईचारा था तब तक पानी दे रहे थे, अब ये जितना रोते रहे, इन्हें पानी नही मिलेगा”। श्री विज याद दिलाते हुए कहा कि इनका (पाकिस्तान) आटा पहले बंद था और पानी अब बंद हो गया।
*पानी नही देंगे जितना मर्जी ये रोते रहे – विज*
शहबाज शरीफ के पानी रोकने पर धमकी आई है कि यह युद्ध जैसी स्थिति है, के बारे में पूछे गए सवाल पर विज ने कहा पानी नही देंगे जितना मर्जी ये रोते रहे।
*यह पर्यटकों पर हमला नही, हिन्दू धर्म पर हमला है – विज*
नीतिश राणे ने कहा उन्होंने हमें मारने से पहले हमारा धर्म पूछा। इसलिए हिंदुओं को भी अपना धर्म पूछना चाहिए। अगर वे कहते हैं कि वे हिंदू हैं, तो उन्हें हनुमान चालीसा का पाठ करने को कहें। अगर वे हनुमान चालीसा का पाठ करना नहीं जानते हैं, तो उनसे कुछ भी न खरीदें, के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह पर्यटकों पर हमला नही, हिन्दू धर्म पर हमला है। उन्होंने धर्म पता करने के लिए कपड़े तक उतरवाए। इससे लोगों में रोष है और अंदर ज्वाला धधक रही है तथा इस ज्वाला में पाकिस्तान तहस नहस हो जाएगा।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds