वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news 6 महीने से अधिक देरी होने पर मोटर व बिजली-लाइन के लिए जमा करवाया गया पैसा ब्याज समेत किसान को वापस लौटाया जाएगा:रणजीत सिंह

चंडीगढ़ (अंबाला कवरेज) हरियाणा के बिजली मंत्री  रणजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार ने किसानों के हित में अहम कदम उठाते हुए ट्यूबवैल के लिए जल्द से जल्द मोटर खरीदने व कनेक्शन देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। उन्होंने बताया कि 5-स्टार रेटिड (जो अब 3-स्टार है) सबमर्सिब्ल मोटर लगवाने की सहमति देने वाले 4230 किसानों के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने मोटर खरीदने के आदेश जारी कर दिए हैं जो कि अगले माह अगस्त 2020 से आनी शुरू हो जाएंगी। इसके बाद इन किसानों के ट्यूबवैल-कनेक्शन नवबंर 2020 तक जारी करने का लक्ष्य है। यही नहीं, किसानों को अपने ट्यूबवैल-कनेक्शन की जानकारी घर बैठे उपलब्ध करवाने के लिए एक वैब-पोर्टल बनाया जाएगा ताकि उनको हर अपडेट मिलता रहे। चंडीगढ़ में अपने निवास पर पत्रकार वार्ता में बिजली मंत्री ने बताया कि जिन किसानों ने 5-स्टार रेटिड (जो अब 3-स्टार है) सबमर्सिब्ल मोटर का कनेक्शन जारी किए जाने को लेकर असहमति दर्ज करवाई है, उन्हें जमा करवाया गया पैसा निगम द्वारा ब्याज समेत वापस किया जाएगा।

ambala today news गलियों के बीच आने वाले खम्भों का सर्वे करवाकर इन्हें जल्द से जल्द शिफ्ट किया जाए:रणजीत सिंह

बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने  एक अहम जानकारी सांझा करते हुए बताया कि निगम द्वारा कनेक्शन जारी करने में 6 महीने से अधिक देरी होने पर मोटर व बिजली-लाइन के लिए जमा करवाया गया पैसा ब्याज समेत किसान को वापस लौटाया जाएगा। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने ट्यूबवैल-कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले किसानों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के 12075 किसानों ने एनर्जी एफीशिएंट मोटर की कीमत जमा करवा दी है जिनमें से 10256 किसानों ने तो बिजली-लाइन का खर्चा भी निगम में जमा करवा दिया है। उन्होंने बताया कि 4868 सबमर्सिब्ल मोटरें दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के स्टोर में आ चुकी हैं तथा 4463 कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं, शेष जल्द जारी कर दिए जाएंगे।

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह का सोशल मीडिया एक्शन, पढ़िए बिजली विभाग में नही होती सुनवाई तो करें यह काम

बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने  एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि किसानों के आग्रह पर 1477 मोनो-ब्लॉक मोटर बाजार से खरीद कर लगाने की अनुमति दी गई है,शर्त यह है कि वह मोटर कम से कम 2-स्टार अवश्य हो। बिजली मंत्री रणजीत सिंह का कहना था कि अगर निगम द्वारा जांच में कहीं यह पाया जाता है कि किसान का ट्यूबवैल-कनेक्शन बोर का साइज छोटा होने, कनेक्शन-स्थल पर पानी ठहरा होने या कोई अन्य कारण से जारी नहीं किया जा सकता है तो उस किसान को नोटिस देकर सूचना भी दी जाती है।

ambala today news हरियाणा में लगेंगे प्री-पेड बिजली के मीटर, मोबाइल फोन से होंगे रिचार्ज

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds