वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage राष्ट्रीय गणित दिवस’ के उपलक्ष में ‘वैदिक गणित’ पर द्वि दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

अमित अठवाल
अम्बाला कवरेज @अम्बाला –आज 22 दिसंबर 2023 को एस ए जैन विजय वल्लभ पब्लिक स्कूल में ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ के उपलक्ष में ‘वैदिक गणित’ पर द्वि दिवसीय  कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों ने प्रतिभाग किया। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉक्टर रुचिका भूटानी  जी ने कहा कि ‘वैदिक गणित’भारतीय इतिहास का सबसे प्राचीन गणित है। यह छात्रों के मानसिक विकास के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान की भी वृद्धि करता है। क्रिस्टल ब्रेन ऐबएकस की शिवानी गेरा ने वैदिक काल से चले आ रहे गणित को आज भी उतना ही प्रासंगिक माना जितना प्राचीन काल में था। उन्होंने कहा कि इसके उपयोग से आधुनिक भारत में ज्ञान और प्रौद्योगिकी की प्रगति होगी। वर्तमान में  जलवायु परिवर्तन और मौसम की भविष्यवाणी के अध्ययन के लिए वैदिक गणित पर आधारित गणनाओं का प्रयोग किया जा रहा है और कार्यक्रम को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि वैदिक गणित किसी भी समस्या को हल करने के लिए उपयोग किया जा सकता है।   वैदिक गणित के संदर्भ में माननीय प्रधानमंत्री जी के दृष्टिकोण और विचारों को रोचक ढंग से साझा किया उन्होंने छात्रों से वैदिक गणित सीखने पर जोर दिया और रोचक तरीके से छात्रों के सामने वैदिक गणित के कुछ सूत्र साझा किए। कार्यशाला में वैदिक गणित में गुणन को सरल बनाने के लिए विभिन्न सूत्रों को बड़ी ही सरलता और स्पष्टता से उदाहरण के साथ प्रस्तुत किया। यह कार्यशाला छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए लाभदायक सिद्ध हुई।ambala coverage राष्ट्रीय गणित दिवस’ के उपलक्ष में ‘वैदिक गणित’ पर द्वि दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds