वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage वार्षिक खेल सप्ताह में होंगे कईं खेल, बच्चे कर रहे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

अमित अठवाल
अम्बाला कवरेज @अम्बाला-खेल सप्ताह एक ऐसा आयोजन है जिसका छात्र बहुत आनंद लेते हैं। खेल बहुत ही अच्छी शारीरिक गतिविधि है जो बच्चों के लिए शानदार जीवन का क्षेत्र प्रदान करता है। जीवन में गतिशील और विवेकशील बनने के लिए खेलों का विशेष महत्व है। संक्षेप में कहा जाए तो शारीरिक व मानसिक संतुलन के लिए खेल आवश्यक है। आज 22 दिसंबर, 2023 को एस ए जैन विजय वल्लभ पब्लिक स्कूल (अम्बाला शहर) में पहली से दसवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए खेल सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्कूल के खेल के मैदान में हुआ। इसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं हुई जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और दमखम दिखाया।  इस कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र के उच्चारण व स्कूल की प्रधानाचार्या डॉक्टर रुचिका भूटानी जी द्वारा आज मशाल देकर किया गया। प्रधानाचार्या जी ने बच्चों को खेल का महत्व बताया और क्रीड़ा स्थल पर बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल का आरंभ किया। बच्चों ने मनोरंजक दौड़ व खेलों में प्रतिभाग कर अपने अंदर की खेल प्रतिभा को उजागर किया। जिसमें गेंद इकट्ठा करना दौड़, फुटबॉल दौड़, गुब्बारा दौड़, एक पैर दौड़, एक बैग+ जूता दौड़, चम्मच में नींबू दौड़, सिर पर कापी दौड़, सूई दौड़, लेग टाई दौड़, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो- खो, बैडमिंटन, क्रिकेट आदि सम्मिलित थीं। खेल के लिए बच्चों को दिशा निर्देश दिए गए। यह खेल प्रतियोगिता सप्ताह भर चलेगी। बच्चे अलग-अलग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। छात्रों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इसका सफल संचालन समस्त शिक्षक गण की देखरेख में हुआ। शिक्षकों ने भी बच्चों को खेल के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्या जी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में छिपी प्रतिभा को पहचान मिलती है। उन्होंने खेल के क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण मौजूद थे।ambala coverage वार्षिक खेल सप्ताह में होंगे कईं खेल, बच्चे कर रहे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

ambala coverage मुरलीधर डी ए वी विद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाते हुए

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds