वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverageसरकारी योजनाओं से वंचित लोगों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम बनी विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा-पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज

अम्बाला कवरेज@यमुनानगर-पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा उन लोगों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम बन गई है जो अब तक सरकारी योजनाओं से नहीं जुड़ पाए हैं। सरकार जनता के घर द्वार पर पहुंचकर उन्हें योजनाओं की जानकारी दे रही है और लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से गांव जनपद और देश विकसित होगा। सरकार का उद्देश्य यह है कि कोई भी लाभार्थी सरकार द्वारा जनहित के क्रियान्वयन के लिए क्रियान्वित की गई योजनाओं व सेवाओं का लाभ लेने से वंचित न रह जाए।वे वीरवार को रादौर विधानसभा के गांव सारन व भोगपुर में विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को विशेषकर कमजोर वर्ग के लोगों को योजना के दायरे में लाना है। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के तहत वैन विशेष रूप से डिजाइन की गई है, जिसके माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने में समाज के हर नागरिक को अपना योगदान देना होगा। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को खुशहाल बनाने के लिए योजनाओं का 100 फीसदी लाभ लोगों तक पहुंचा रही है।विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के दौरान इन योजनाओं की दिखाई दे रही झल पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में जल जीवन मिशन, ड्रोन प्रदर्शन, प्राकृतिक खेती, उज्ज्वला योजना, स्वामित्व योजना, स्वच्छ भारत मिशन व अंत्योदय योजना आदि की संपूर्ण जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की जा रही है।ambala coverageसरकारी योजनाओं से वंचित लोगों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम बनी विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा-पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज

ambala coverageगांव अराइयावाला व धनौरा कला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे पूर्व विधायक बलवंत सिंह व जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका

शिविर में लाभपात्रों को किया जा रहा है लाभान्वित विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित शिविरों में योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को चिह्नित करके उन्हें  हेल्थ कैंप, आयुष्मान कार्ड, आधार अपडेट, पीएम-उज्ज्वला योजना का ऑन स्पॉट लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त चिकित्सा शिविर लगा कर लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।यात्रा में एलईडी पर दिखाई जा रही है सरकार की उपब्धियों पर केंद्रित फिल्म विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के दौरान प्रचार वाहन पर एलईडी के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को लघु फिल्म के रूप में दिखाया जा रहा है।
पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने उपस्थित लाभार्थियों को जागरूक व प्रेरित किया और हमारा संकल्प-विकसित भारत की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि हम देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में गांव सारन में जिला कल्याण विभाग द्वारा 6 लाभ पात्रों की पेंशन बनाई गई, 5 लाभपात्रों के बीपीएल राशन कार्ड  बनाए, स्वामित्व योजना के तहत 5 लाभ पात्रों को रजिस्ट्री दी गई तथा 5 लाभ पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। हरियाणा राज्य अजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की संध्या, सतिन्द्र कौर, सरिता व छाया को व आंगनवाड़ी वर्कर शशी, सन्तोष, कर्मो, बलविन्द्र कौर व सुरेन्द्र पाल को तथा आशा वर्कर रेखा, रीटा, राम कौर, कमलेश व बेबी को तथा इसी प्रकार टीवी चैमपियनस सतपाल, प्रकाशो देवी, आत्माराम व दिपा को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्टï स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों ओम, गीता, नमन, पनवी व मरियम को सम्मानित किया गया।इस मौके पर पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, जिला परिषद सदस्य सर्वजीत रघुवंशी, सरपंच प्रतिनिधि विपिन, बीडीसी सदस्य गुरप्रीत कौर, सारन एस सी मण्डल अध्यक्ष डॉ. नरेश, मंडल अध्यक्ष हरबंस सैनी, पूर्व चेयरमैन ऋषि पाल सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा संदीप राणा, मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र मुंजाल, एमिनेंट पर्सन वरेन्द्र राणा, प्र. स. ओबीसी मोर्चा चरण सिंह टोपरा, मण्डल महामंत्री यादविन्द्र, जगदीश, मण्डल महामंत्री जय कुमार व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।ambala coverageसरकारी योजनाओं से वंचित लोगों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम बनी विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा-पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज

ambala coverageगांव अराइयावाला व धनौरा कला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे पूर्व विधायक बलवंत सिंह व जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds