वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

यमुनानगर में 4 नए कोरोना केस ,अब तक कुल 231 मरीज कोरोना पॉजिटिव:मुकुल कुमार

2
यमुनानगर। ( अंबाला कवरेज) उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि कोविड-19 के चलते अब तक जिले में कुल 231 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, जिनमें से 45 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को जिला में 4 नए कोरोना केस आए हैं जिनमें 54 वर्षीय पुरूष जोहरीपुरा जगाधरी का रहने वाला हैं जो 20 जुलाई को गुरूग्राम से आया हैं, 40 वर्षीय महिला प्रहलादपुरी कॉलोनी से,34 वर्षीय पुरूष शिवपुरी बी से व 32 वर्षीय पुरूष गांव फतेहपुर सरस्वतीनगर का रहने वाला हैं।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि आज 24 जुलाई 2020 को एक कोरोना मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर मेदान्ता हस्पताल से छुट्ïटी कर दी गई। अब तक जिला में 162 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। उन्होंने ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 65 सक्रिय मरीज है जिनमें 4 सक्रिय केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं।
सिविल सर्जन डॉ विजय दहिया ने बताया कि आज 24 जुलाई 2020 को यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 112 सैम्पल लिए गए हैं और अभी तक कुल 14801 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 14157 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है तथा 438 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के कोविड हेल्पलाईन नम्बर बदल गए है और अब हैल्पलाईन नम्बर 98176-64700, 98178-20600 व 98178-89600 है।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds