वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

तेजली खेल परिसर में दो लॉन टैनिस कोर्ट का उद्घाटन किया

5

यमुनानगर। यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व उपायुक्त मुकुल कुमार ने संयुक्त रूप से तेजली खेल परिसर में दो लॉन टैनिस कोर्ट का उद्घाटन किया। यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बताया कि तेजली खेल स्टेडियम में इन कोर्ट को बनाने के लिए माननीय मुख्यमन्त्री श्री मनोहर लाल द्वारा घोषणा की गई थी, जिसका खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, हरियाणा द्वारा 36 लाख 9 हजार रूपये का बजट कार्यकारी अभियन्ता, लोक निर्माण (भवन व सडके) विभाग, यमुनानगर को जारी किया गया था।

उन्होंने बताया कि तेजली खेल परिसर में इन दो कोर्ट के अलावा 3 सिंथेटिक लॉन टैनिस कोर्ट बने हुए है जिनमें लगभग 40 से 50 बच्चे खेलते है। घनश्याम दास अरोड़ा ने बताया कि तेजली स्टेडियम में दो नए कोर्ट बनने से लॉन टैनिस खेल का ओर ज्यादा विस्तार होगा और यहां पर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की लॉन टैनिस खेल प्रतियोगिता भी करवाई जा सकेगी।

इस मौके पर यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व उपायुक्त मुकुल कुमार को स्मृति चिन्ह् भेंट कर सम्मानित किया गया।इस मौके पर जेवाईटीओ के प्रधान कपिल गुप्ता, सुमित गुप्ता, विभोर पाहुजा, आदित्य चावला, भारत अग्रवाल, जगाधरी के एसडीएम दर्शन कुमार, डीडीपीओ शंकर लाल गोयल, पीडब्ल्यूडी बीएण्डआर के कार्यकारी अभियन्ता ऋषि सचदेवा, डीआईओ अरविन्द्र जोत सिंह वालिया, अंडर ट्रेनिंग एचसीएस अधिकारी हरप्रीत कौर, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र गुप्ता, लॉन टैनिस प्रशिक्षक  गौरव शर्माव अन्य प्रशिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds