वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सम्बन्धित से सडक़ हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या, सडक़ दुर्घटना के कारण ब्लैक स्पोट के साथ-साथ अन्य बिंदुओं बारे विस्तार से जानकारी ली।

अमित अठवाल

अंबाला कवरेज @अंबाला हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज चण्डीगढ से आयोजित वीसी के माध्यम से सडक़ सुरक्षा समिति के तहत उपायुक्तों व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ एक बैठक लेते हुए सडक़ हादसों में कमी लाई जा सके, इसके लिए बेहतर रूपरेखा व रचना तैयार करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ मुख्य सचिव हरियाणा अनुराग रस्तोगी व उच्च अधिकारीगण भी मौजूद रहे। वीसी की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सम्बन्धित से सडक़ हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या, सडक़ दुर्घटना के कारण ब्लैक स्पोट के साथ-साथ अन्य बिंदुओं बारे विस्तार से जानकारी ली। उन्होने बैठक के दौरान अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सडक़ों पर सफेद पट्टी, साईन बोर्ड बारे, सडक़ से सम्बन्धित बर्न बारे, हाईवे पर सीसीटीवी कैमरों के संचालित होने बारे, नई सडक़ों के निर्माण से सम्बन्धित सोशल ऑडिट बारे, स्मार्ट सडक से सम्बन्धित कार्यों बारे, हाईवे पर निर्धारित स्थान पर वाहनों को खड़ा करने के साथ-साथ अन्य बिंदुओं बारे जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में यह भी कहा कि सडक़ हादसों को रोकने के लिए हमें मिलकर कार्य करना है। पंचायतों या अन्य के माध्यमों से आमजन को यातायात नियमों के बारे सचेत करते हुए उनकी पालना करने बारे भी कहना है। उन्होने कहा कि आगामी सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए वाहनों पर रिफलैक्टर टेप लगे होने बारे तथा अन्य नियमों की पालना सुनिश्चित होने बारे भी कहा।बैठक के दौरान उपायुक्त सचिन गुप्ता ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि हर माह सडक़ सुरक्षा समिति से सम्बन्धित बैठक ली जाती है। बैठक के दौरान तमाम बिंदुओं बारे विस्तार से समीक्षा करते हुए सम्बन्धित एजैसियों एवं विभागों को निर्देश देकर अनुपालना भी करवाई जा रही है।

उन्होने कहा कि आज वीसी में जो दिशा-निर्देश मिले हैं उसकी अनुपालना करते हुए सभी कार्यों करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। उपायुक्त ने बैठक के उपरांत सम्बन्धित अधिकारियों को कहा कि कईं बार आवारा जानवर सडक दुर्घटना का कारण बनते हैं इसके तहत नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर ऐसे जो भी जानवर है उन पर रिफलैक्टर टेप या चिन्ह लगवाना सुनिश्चित करें ताकि दूर से ही वह जानवर दिख सके और सडक़ दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को भी कहा कि जहां-जहां हाईवे पर गांव के नजदीक यदि फुट ओवर ब्रिज बनाया जा सकता है उसके लिए रूपरेखा तैयार करके भिजवाएं। उन्होने कहा कि जिस भी सम्बन्धित विभाग की सडक़ है वह समय-समय पर उन सडकों की निगरानी रखें। यदि कहीं पर पैच वर्क या अन्य कार्य किया जाना है उसे भी करना सुनिश्चित करें। मकसद सडक दुर्घटनाओं को रोकना है। उन्होने आमजन मानस से आग्रह किया कि वे यातायात नियमों की पालना करते हुए स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित करें। उन्होने यह भी कहा कि सर्दी के मौसम में धुंध को ध्यान में रखते हुए जो भी आवश्यक कार्य होते हैं उन्हें सम्बन्धित समय रहते करना सुनिश्चित करें।इस मौके नगर निगम कमीशनर विरेन्द्र सहरावत, सीईओ जिला परिषद गगनदीप, आरटीए सुशील कुमार, एसडीएम दर्शन कुमार, पीडी आकृति गुप्ता, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालडा, अधीक्षक अभियंता वीके गोयल, अधीक्षक अभियंता मुनीष शर्मा, डीएफओ नरेश रंगा के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सम्बन्धित से सडक़ हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या, सडक़ दुर्घटना के कारण ब्लैक स्पोट के साथ-साथ अन्य बिंदुओं बारे विस्तार से जानकारी ली।

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सम्बन्धित से सडक़ हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या, सडक़ दुर्घटना के कारण ब्लैक स्पोट के साथ-साथ अन्य बिंदुओं बारे विस्तार से जानकारी ली।

This will close in 0 seconds