वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS जनगणना-2027 के दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी – उपायुक्त सचिन गुप्ता

अमित अठवाल

अंबाला कवरेज @अंबाला उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिला अम्बाला के नागरिकों से जनगणना-2027 के दूसरे चरण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना करने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह देश के भविष्य की योजनाओं, विकास की प्राथमिकताओं तथा जनकल्याणकारी नीतियों के निर्धारण का एक महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह जनगणना के इस राष्ट्रीय कार्य में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सहयोग की भावना से करे।उपायुक्त ने बताया कि जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना का कार्य 25 जनवरी से 28फरवरी 2027 तक किया जाएगा। इसके पश्चात 1 मार्च से 5 मार्च 2027 तक रिवीजनल राउंड आयोजित किया जाएगा। इस चरण से पहले नागरिकों को स्वगणना की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसके तहत 10 जनवरी 27 की मध्यरात्रि से 24 जनवरी 2027 की मध्यरात्रि तक निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपने परिवार की जानकारी दर्ज की जा सकेगी।उन्होंने कहा कि स्वगणना नागरिकों के लिए अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने का एक सुविधाजनक अवसर है। इससे न केवल जनगणना प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी बढ़ेगी, बल्कि निर्धारित समय में सही जानकारी उपलब्ध करवाने में भी मदद मिलेगी। स्वगणना के उपरांत प्राप्त संदर्भ संख्या को सुरक्षित रखना आवश्यक होगा, ताकि प्रगणक के घर आने पर उसका सत्यापन करवाया जा सके।श्री सचिन गुप्ता ने नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना के दौरान प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को पूरा सहयोग दें तथा परिवार के सभी सदस्यों से संबंधित सही एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि मकान, परिवार और प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित जानकारी का सही संकलन ही जनगणना की विश्वसनीयता सुनिश्चित करता है।उपायुक्त ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, आधारभूत सुविधाओं, सडक़, पेयजल तथा अन्य विकास योजनाओं के निर्माण एवं संसाधनों के उचित वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए जनगणना में दी गई प्रत्येक सही जानकारी अप्रत्यक्ष रूप से देश और समाज के विकास में योगदान देती है।उन्होंने जिला के नागरिकों से आग्रह किया कि वे जनगणना को केवल सरकारी प्रक्रिया न समझें, बल्कि इसे राष्ट्रीय जिम्मेदारी और जनभागीदारी का महत्वपूर्ण अवसर मानें। प्रत्येक परिवार की सक्रिय सहभागिता से ही जनगणना-2027 को सफल, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाया जा सकता है।उपायुक्त ने जनसामान्य से आह्वान किया कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें और जनगणना का संदेश प्रत्येक घर तक पहुंचाएं, क्योंकि सही जनगणना ही बेहतर योजना, समावेशी विकास और सशक्त राष्ट्र की नींव है।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सम्बन्धित से सडक़ हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या, सडक़ दुर्घटना के कारण ब्लैक स्पोट के साथ-साथ अन्य बिंदुओं बारे विस्तार से जानकारी ली।

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सम्बन्धित से सडक़ हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या, सडक़ दुर्घटना के कारण ब्लैक स्पोट के साथ-साथ अन्य बिंदुओं बारे विस्तार से जानकारी ली।

This will close in 0 seconds