अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @ अंबाला भारतीय किसान यूनियन का गन्ने के रेट को लेकर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के निवास के सामने चल रहा धरना प्रदर्शन चौथे मंगलवार को भी जारी रहा। धरने के चौथे दिन भारतीय किसान यूनियन चढुनी के जिला अध्यक्ष संजु गुदिंयाना अपनी टीम के साथ पहुंचे। जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि प्रदेश में सभी संगठन इक_े हो गए और एक संयुक्त सांझा किसान मोर्चा बनाया गया। जिसमें अब मोर्चा के बैनर के नीचे लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि जब तक गन्ने का रेट नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के निवास से यह धरना बुधवार, 25 नवंबर को सांझा मोर्चा के बैनर के नीचे शुगर मिल पर इक_े होकर लड़ाई लड़ेंगे। यह धरना कल से शुगर मिल पर ही चलेगा। उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि बुधवार, 25 नवंबर को 10 बजे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस यमुनानगर में पहुंचकर गन्ने की लड़ाई में शामिल होकर मजबूती के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब लड़ाई और ताकत से लड़ी जाएगी।
सयुंक्त सांझा मोर्चा के नेतृत्व में आगे कड़े निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष रतनमान और गुरनाम सिंह चढुनी का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि गन्ने की लड़ाई को लेकर एक मंच पर इक_े होकर लडऩे का जो निर्णय लिया है, वह बधाई के पात्र है। संजू गुदंयाना ने कहा कि अब गन्ने की लड़ाई लडऩे में ओर अधिक मजबूती मिलेगी और जल्दी ही कड़े निर्णय लिए जाएंगे। पूरे प्रदेशों में शुगर मिलों पर धरने चल रहे हैं। उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि बुधवार को सभी साथी शुगर मिल धरने पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। इस अवसर पर यादविंदर कांबोज, कुलविंदर सिद्धू, संदीप टोपरा, शिवकुमार संधाला, अशोक डांगी, दलबीर कैल, साहिल सेतिया, जोगिंदर सिली, सुरेश भागुमाजरा, राकेश बागवाली, मदन कांजनु, रामफल, वागेश दोहली, सुरेश दोहली, धर्मवीर अमलोहा, जयप्रकाश कांजनु, सीटू नंबरदार, बिजेंदर राणा, सतपाल सैनी, रोशन लाल सैनी, सोनू नंबरदार धौडंग, गजे सिंह पूर्व सरपंच, रघुवीर सिंह नंबरदार, सुशील गुर्जर, ओमप्रकाश गुर्जर, पवन गोयल, विनोद डांगी, सुखवीर कांजनु, निर्मल कलेसरा, जसवंत कलेसरा, योगेश्वर दत्त, राजेश अलाहर, पवन अलाहर, शराफत दामला, गुरनाम संधु, राजेश चमरोडी, हाकम सिंह, जगमोहन औजला, देवीसिंह आदि किसान मौजूद रहे।






