वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS जिले में 41 खेल नर्सरियों में 1,025 खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण, खिलाडिय़ों को समय पर प्रोत्साहन राशि व बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश

अमित अठवाल

अंबाला कवरेज @अंबाला उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बुधवार को कैंप कार्यालय स्थित सभागार में जिला खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जिले में खेलों के खेल नर्सरियों के संचालन, बुनियादी ढांचे, खिलाडिय़ों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं तथा खेल प्रतियोगिताओं बारें विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में जिला खेल अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2026-27 के दौरान जिला अम्बाला में 18 विभागीय प्रशिक्षकों तथा 23 सरकारी शिक्षण संस्थानों एवं ग्राम पंचायतों की खेल नर्सरियां संचालित की जा रही हैं। इन 41 खेल नर्सरियों में कुल 1,025 खिलाड़ी विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खेल विभाग की ओर से 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाडिय़ों को 1,500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाडिय़ों को 2,000 रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जा रहा है। खेलो इंडिया के तहत संचालित लघु केंद्र में 35 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत 30 खेलों के ट्रायल आयोजित करने के बाद चयनित खिलाडिय़ों की सूची निदेशालय को भेज दी गई है। खेल विभाग द्वारा जल्द विभिन्न जिलों में खेल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जिसमें अंबाला में तैराकी एवं जिम्नास्टिक की प्रतियोगिताएं आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। उपायुक्त ने इन प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।उपायुक्त सचिन गुप्ता ने निर्देश दिए कि खिलाडिय़ों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि एवं छात्रवृत्ति का वितरण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिले के प्रमुख खेल स्टेडियमों की स्थिति की भी समीक्षा की। इनमें अम्बाला छावनी स्थित वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम, अम्बाला शहर के सेक्टर-10 स्थित खेल स्टेडियम, नारायणगढ़ के बड़ागढ़ स्थित आधुनिक खेल स्टेडियम तथा अम्बाला छावनी का आनंद स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स शामिल हैं। इसके अतिरिक्त साहा, लाहा (नारायणगढ़), सरकपुर (बराड़ा), बिचपड़ी (शहजादपुर), खतौली और मोहड़ा स्थित खंड स्तरीय खेल परिसरों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन एथलेटिक्स ट्रैक और हॉकी एस्ट्रोटर्फ के कार्यों को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करवाया जाए, ताकि खिलाडिय़ों को इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन नई खेल प्रतिभाओं को निखारने और खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेल गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जाए। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी रामस्वरूप सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सम्बन्धित से सडक़ हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या, सडक़ दुर्घटना के कारण ब्लैक स्पोट के साथ-साथ अन्य बिंदुओं बारे विस्तार से जानकारी ली।

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सम्बन्धित से सडक़ हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या, सडक़ दुर्घटना के कारण ब्लैक स्पोट के साथ-साथ अन्य बिंदुओं बारे विस्तार से जानकारी ली।

This will close in 0 seconds