वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS जमाबंदी ओर इंतकाल पोर्टल में तकनीकि खामियों के विरोध में पटवारी ओर कानूनगो ने दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर बैठे

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @अंबाला।  जमाबंदी और इंतकाल के पोर्टल में आ रही तकनीकी खामियों के विरोध में आज पटवारी और कानूनगो धरने पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों ने दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू की है। ऐसे में अंबाला में पटवारखाने से जुड़े कामकाज प्रभावित रहेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि पोर्टल में लगातार आ रही दिक्कतों की वजह से न सिर्फ उन्हें परेशानी हो रही है, बल्कि आम जनता भी परेशान होकर उनके साथ विवाद करती है। कर्मचारियों ने सरकार से पोर्टल की खामियों को जल्द दूर करने की मांग की है। जमाबंदी और इंतकाल से जुड़े काम करवाने के लिए पटवारखाने पहुंचने वाले लोगों को आज परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पोर्टल की खामियों के विरोध में पटवारी और कानूनगो दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर चले गए हैं। पटवारियों का कहना है कि पिछले काफी समय से जमाबंदी और इंतकाल के पोर्टल में कई तरह की तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। इन खामियों के चलते वह समय पर लोगों के काम नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में आम जनता परेशान होकर कर्मचारियों से ही बहस और झगड़ा करने लगती है, जबकि समस्या पोर्टल की तकनीकी खामियों के कारण सामने आ रही है। कर्मचारियों का कहना है कि पोर्टल की समस्याओं को लेकर पहले भी कई बार तहसीलदार, नायब तहसीलदार और एसडीएम से संपर्क किया जा चुका है, लेकिन अभी तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है।पटवारी और कानूनगो की मांग है कि पोर्टल में आ रही सभी तकनीकी खामियों को जल्द से जल्द दूर किया जाए, ताकि कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता को भी राहत मिल सके। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। फिलहाल दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के चलते पटवारखाने से संबंधित कामकाज प्रभावित रहेंगे।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds