अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @यमुनानगर एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। संविधान दिवस हमें उन महान विभूतियों के योगदान और संघर्ष का स्मरण करवाता है, जिन्होंने देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रदान करने के लिए संविधान का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था और 26 जनवरी 1950 को इसे देश में लागू किया गया। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। संविधान में सभी नागरिकों के अधिकारों के साथ-साथ उनके कर्तव्यों का भी स्पष्ट उल्लेख किया गया है। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी का दायित्व है कि संविधान का सम्मान करें और इसमें निहित मूल्यों को अपने दैनिक जीवन एवं कार्य व्यवहार में अपनाएं।एसडीएम ने कहा कि सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि उन्हें अपने कार्यों के माध्यम से संविधान की भावना के अनुरूप आमजन को निष्पक्ष, पारदर्शी और समान रूप से सेवाएं प्रदान करनी चाहिए। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को बिना किसी भेदभाव के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
कार्यक्रम में सहायक अधीक्षक राजस्व हरिओम गोयल, सहायक सीमा रानी, लिपिक सपना एवं जितेंद्र, कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण नन्दगढ़, मोहित मित्तल, विपिन, नीरज एवं विजेंदर, नायब तहसीलदार छछरौली आनंद रावल, बीडीपीओ छछरौली कार्तिक चौहान, क्रीड़ विभाग से अमित, डीएसडब्ल्यू विभाग से विक्रम, डीएफसी विभाग से राकेश, सीएचसी छछरौली से पदम, एसईपीओ छछरौली रोहित, पंचायती राज विभाग से महेश, बिजली विभाग छछरौली से जेई जसपाल, पीडब्ल्यूडी विभाग छछरौली से मोहित सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।