अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @ अंबाला उपायुक्त सचिन गुप्ता के मार्गदर्शन में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाधान शिविर में जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल ने लोगों की समस्या एवं शिकायतों को सुनने का काम किया।जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल ने शिविर में पहुचें लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाना सुनिश्चित करें। समाधान शिविर लगाने का उदेश्य आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त सचिन गुप्ता के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार को जिला स्तर सहित उपमंडल स्तर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
समाधान शिविर में गाँव उपलाना से सुनीता देवी ने परिवार पहचान पत्र में फैमिली आय कम करवाने बारे, अंबाला छावनी से मुकुल ने धर्मपत्नी का नाम फैमिली आईडी में सम्मिलित करवाने को लेकर, रोशनपुर से रेणु रानी ने लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के संबंध में फैमिली आईडी में जन्मतिथि का सत्यापन करवाने बारे व ऐसे ही अन्य द्वारा अपनी-अपनी समस्या को रखा गया, जिस पर संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।








