वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS संविधान दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, अंबाला द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

अमित अठवाल

अंबाला कवरेज @अंबाला मेरा युवा भारत, अंबाला (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में युवा मंडल बिलासपुर के सहयोग से संविधान दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भरनपुर में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत रहा।कार्यक्रम में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से पधारे यूथ आइकॉन अर्पित अग्रवाल द्वारा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। उन्होंने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, इसके शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों तथा युवाओं के भविष्य पर पडऩे वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति को नशे से दूर रखकर ही एक स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना एवं स्टार्टअप इंडिया जैसी विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की तथा इन योजनाओं के उद्देश्यों एवं लाभों से अवगत कराया।इसी क्रम में संस्थान के प्रधानाचार्य रोहित कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए संविधान दिवस के ऐतिहासिक महत्व, भारतीय संविधान के निर्माण तथा संवैधानिक मूल्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र के विकास में अपना सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही मेरा युवा भारत, अंबाला की उपनिदेशक सुश्री दीक्षा मिश्रा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मेरा युवा भारत विभाग द्वारा पुरे देश में संविधान दिवस के अवसर पर विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय दृष्टिकोण से जोडऩा, नशे एवं मादक पदार्थों के सेवन के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। तत्पश्च्यात कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया एवं नशे से दूर रहने, स्वयं जागरूक रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने की शपथ ली गई। कार्यक्रम में मंच का संचालन इंस्ट्रक्टर पवन कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर मेरा युवा भारत से श्रीमती स्वीटी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से जी.आई. महेश चंद्र, सुनील, दीपक एवं बलवान, श्रीमती किरण देवी संरक्षक युवा मंडल बिलासपुर तथा सुश्री उर्वशी अध्यक्षा युवती मंडल बलाना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं युवा उपस्थित रहे।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds