वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS बाल दिवस प्रतियोगिताओं-2026 के प्रथम दिन (25 नवंबर 2026) को जिला अंबाला के प्रतिभागी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए

अमित अठवाल

अंबाला कवरेज @ अंबाला जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं-2026 में विजेता रहे अंबाला के इन होनहार बच्चों ने मंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रथम दिन की प्रतियोगिताओं का परिणाम निम्नानुसार है:ग्रूप डांस (तृतीय ग्रूप) में पी.के.आर. जैन वाटिका स्कूल, अंबाला शहर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस (द्वितीय ग्रूप) में गुरसीरत कौर, सोहनलाल डी0 ए0 वी0 सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अम्बाला शहर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रूप डांस (द्वितीय ग्रूप) में पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस (चतुर्थ ग्रूप) में अश्विका (पीएम श्री के.वी.  ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रूप डांस (चतुर्थ ग्रूप) में लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल, अंबाला छावनी ने प्रथम स्थान तथा पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। ग्रुप डांस (प्रथम ग्रूप) में पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस (तृतीय ग्रूप) में भूमिका उप्रेती (आर्मी पब्लिक स्कूल, अंबाला छावनी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।जिला बाल कल्याण अधिकारी, अंबाला ने सभी विजेता बच्चों, उनके अभिभावकों तथा संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों एवं अध्यापकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds