वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news पढ़िए खबर: पूर्व विधायक ने असीम गोयल पर कसा तंज, कहा सभी भाजपा नेता एक ही……..

अंबाला- पूर्व विधायक एवं सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी चौ जसबीर मलौर ने नन्यौला अनाज मंडी का दौरा कर हो रही फसल बिक्री का जायजा लिया | मलौर ने कहा कि किसानों को अपनी मेहनत की कमाई फसल बेचने के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है |  आज भाजपा – जजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से प्रदेश का किसान – आड़ती दोनों परेशान है | कभी पोर्टल सिस्टम के नाम पर , कभी फसल में नमी के नाम पर , लिफ्टिगं को लेकर किसान व आड़तियों को परेशान किया जा रहा है | सरकार ने 24 घटें में पेमैंट का वायदा किया था , लेकिन किसानों को दस-दस दिन तक उनकी पेंमैट का भुगतान नहीं किया जा रहा | मलौर ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राइस मिलर्स को परेशान करने के लिए साजिश के तहत नई नई शर्ते थोपी जा रही हैं | राइस मिलर्स के लिए धान पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई , धान की कीमत के बराबर सपंत्ति अटैच करने की शर्त रखी गई , जिनका पहले रजिस्ट्रेशन हो चुका है उनको भी 3000 रूपए देकर दोबारा रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कहा जा रहा है | मलौर ने कहा कि जो हालात देश के किसान के आजादी से पहले थे , वही हालात सरकार आज किसानों के बनाना चाहती है | किसानों व व्यापारियों को खत्म कर उन्हे सिर्फ चंद पूंजीपतियों का गुलाम बनने के लिए मजबूर किया जा रहा है | ambala today news पढ़िए खबर: पूर्व विधायक ने असीम गोयल पर कसा तंज, कहा सभी भाजपा नेता एक ही थैली के चट्टे बट्टे
*मलौर ने असीम गोयल* पर तंज कसते हुए कहा कि सभी भाजपा नेता एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं | जब किसानों पर लाठीचार्ज किया गया , किसानों को गद्दार कहा गया तब विधायक असीम गोयल कहां थे | किसान जब एकत्रित होकर विधायक की कोठी गए , वो मिलने तक नहीं आए | मलौर ने कहा कि भाजपा के नेता अपनी करी का परिणाम भुगत रहे हैं | विधायक असीम गोयल का खुद के गाँव में विरोध किया , उनकी तस्वीरों पर कालिख पोती गई |  विधायक असीम गोयल किसानों को गुमराह करना चाहते हैं | अगर विधायक किसानों के हितैषी हैं तो इस्तीफा देकर किसानों का समर्थन करें | मलौर ने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है , बड़ौदा उपचुनाव में जनता भाजपा-जजपा को सबक सिखाएगी | आने वाला समय कांग्रेस का है और उपचुनाव में काग्रेंस पार्टी जीत दर्ज करेगी |  इह मौके पर नरेश वत्स , सुरजीत पजोंखरा , हरदेव पजोंला , रिंपी वत्स , पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्णलाल काला अशोक बर्तिया , अनंत काजल , बलजीत ईस्माइलपुर , राजबीर काला , मलिक जगौली , गौरव चोपड़ा , राहुल भारद्वाज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे | ambala today news पढ़िए खबर: पूर्व विधायक ने असीम गोयल पर कसा तंज, कहा सभी भाजपा नेता एक ही थैली के चट्टे बट्टे
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds