वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS जिला रेडक्रॉस सोसायटी की जनकल्याणकारी गतिविधियों की उपायुक्त सचिन गुप्ता ने की समीक्षा, पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

अमित अठवाल

अंबाला कवरेज @अंबाला उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष सचिन गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को कैंप कार्यालय स्थित जिला रेडक्रॉस सोसायटी की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सोसायटी द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्तदान शिविरों, वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने, रैन बसेरा तथा अन्य सामाजिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव विजयलक्ष्मी शर्मा ने सोसायटी द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं, जिला प्रशिक्षण अधिकारी ईशांक कौशिक ने सेंट जॉन एम्बुलेंस, फस्र्ट एड एवं सीपीआर प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन, यूथ रेडक्रॉस एवं जूनियर रेडक्रॉस की गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का ब्यौरा प्रस्तुत किया।उपायुक्त सचिन गुप्ता ने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित जीवन धारा वृद्धाश्रम एवं डे-केयर सेंटर तथा बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों के लिए चलाए जा रहे अपना घर बारें जानकारी हासिल की। उन्होंने निर्देश दिए कि रेडक्रॉस की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।बैठक में उपायुक्त ने जिले के उद्योगों, फैक्ट्रियों, होटलों एवं अन्य संबंधित संस्थानों में फस्र्ट एड और सीपीआर प्रशिक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक संबंधित संस्थान में कुल कर्मचारियों में से कम से कम 30 प्रतिशत कर्मचारियों को फस्र्ट एड का प्रशिक्षण दिलवाया जाए। इसके लिए जिला प्रशिक्षण अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने तथा प्रशिक्षण व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार की जानकारी होने से समय रहते किसी भी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त बैठक में रक्तदान गतिविधियों को बढ़ावा देने, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने, आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने, स्वयंसेवकों की भागीदारी बढ़ाने तथा सोसायटी की वित्तीय स्थिति एवं आय के नए स्रोत विकसित करने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेडक्रॉस सोसायटी की सभी जनकल्याणकारी गतिविधियों को पूरी प्रतिबद्धता एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। साथ ही, सेवा एवं मानवता के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं। इस मौके पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव विजयलक्ष्मी शर्मा, जिला प्रशिक्षण अधिकारी ईशांक कौशिक सहित अन्य संबंधी मौजूद रहें।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सम्बन्धित से सडक़ हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या, सडक़ दुर्घटना के कारण ब्लैक स्पोट के साथ-साथ अन्य बिंदुओं बारे विस्तार से जानकारी ली।

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सम्बन्धित से सडक़ हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या, सडक़ दुर्घटना के कारण ब्लैक स्पोट के साथ-साथ अन्य बिंदुओं बारे विस्तार से जानकारी ली।

This will close in 0 seconds