वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS एसआईआर-2026 के तहत एएसडीडी सूची में चिह्नित किए गए जिले के मतदाताओं के पुन: सत्यापन (री-वेरिफिकेशन) का कार्य निर्धारित समय पर पूरा किया जाए।

अमित अठवाल

अंबाला कवरेज @ अंबाला उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर-2026 के तहत एएसडीडी सूची में चिह्नित किए गए जिले के मतदाताओं के पुन: सत्यापन (री-वेरिफिकेशन) का कार्य निर्धारित समय पर पूरा किया जाए। इस संबंध में आयोग द्वारा प्रक्रिया शुरू करवा दी गई है। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर संबंधित मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।   उपायुक्त बुधवार को कैंप कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा कर रहें थे। इससे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।   उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि एएसडीडी सूची में ऐसे मतदाताओं को चिह्नित किया गया है, जो मृतक, अनुपस्थित, स्थायी रूप से स्थानांतरित अथवा दोहरी प्रविष्टि वाले हैं। बीएलओ द्वारा इन मतदाताओं के संबंध में गणना प्रपत्र वितरित करने और एकत्रित करने की प्रक्रिया 30 नवंबर 2026 तक पूरी की जाएगी। इसके बाद प्राप्त प्रपत्रों एवं मामलों का निपटान 10 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा।   उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं के नाम एएसडीडी के रूप में चिह्नित होने के कारण प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची से हट गए थे, वे भी अब अपना गणना प्रपत्र संबंधित बीएलओ को जमा करवा सकते हैं। ऐसे मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आवश्यक दस्तावेजों के साथ गणना प्रपत्र जमा करवाना होगा। सत्यापन एवं निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र मतदाताओं के नाम 22 दिसंबर 2026 को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। उपायुक्त ने सभी पात्र मतदाताओं, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा बूथ लेवल एजेंट से अपील की कि वे पुन: सत्यापन की इस प्रक्रिया में बीएलओ का पूरा सहयोग करें और पात्र मतदाताओं को आवश्यक जानकारी देकर उनके गणना प्रपत्र एवं दस्तावेज समय पर जमा करवाना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इस अवसर पर एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम सतिंद्र सिवाच, नगराधीश अभिषेक गर्ग, जिला चुनाव तहसीलदार गुलशन शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds