वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS अम्बाला पुलिस की कार्रवाई: खेतों से ट्रांसफार्मर का तांबा, बिजली की तारें व अन्य सामान चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लिया,

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @ अंबाला  पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में CIA मुलाना की टीम ने खेतों से ट्रांसफार्मर का तांबा, बिजली की तारें तथा अन्य सामान चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंटी निवासी डेहा बस्ती, रेलवे स्टेशन के नजदीक, गांव केसरी, जिला अम्बाला के रूप में हुई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

मामले का विवरण,
मामले के अनुसार, दिनांक 11 नवंबर 2026 से 12 नवंबर 2026 के दौरान गांव बिहटा के कई किसानों के खेतों से अज्ञात चोरों द्वारा ट्रांसफार्मर, बिजली की तारें तथा अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में करण सिंह निवासी गांव बिहटा ने थाना साहा में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर थाना साहा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच की जिम्मेदारी CIA मुलाना की टीम को सौंपी गई।

CIA मुलाना की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार,
CIA मुलाना के उप निरीक्षक मतलूब हुसैन तथा उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में आरोपी बंटी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

रिमांड के दौरान चोरीशुदा सामान की बरामदगी के किए जाएंगे प्रयास,पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी किए गए ट्रांसफार्मर के तांबे, बिजली की तारों तथा अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, वारदात में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी गहन पूछताछ कर जानकारी जुटाई जाएगी। मामले में आगामी जांच जारी है।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds