वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala news today अच्छे रोजगार के लिए अमेरिका जाना चाहता था, ऐजैंट ने 14 लाख रूपये की राशि ऐठ ली

1

यमुनानगर/रादौर। गांव घिलौर के एक युवक को वैध तरीके  से अमेरिका भेजने के नाम पर ऐजैंट ने 14 लाख रूपये की राशि ऐठ ली। युवक से लाखों रूपये लेकर उसे अवैध तरीके से अमेरिका भिजवाया गया। लेकिन अमेरिका में अवैध तरीके से रहने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसे वापिस भारत भेज दिया। जिसके बाद प्रभावित युवक ने ऐजैंट से उसे अवैध रूप से विदेश भेजने पर लाखों रूपये की राशि वापिस मांगी तो ऐेजैंट ने उसकी राशि उसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद प्रभावित युवक ने मामले की शिकायत रादौर पुलिस को दी। पुलिस ने प्रभावित युवक की शिकायत पर ऐजैंट के विरूद्ध धारा 406, 420 व 10 ईमीगें्रेशन एक्ट के तहत जालसाजी का मामला दर्ज किया है।

ambala today news उपायुक्त की व्यस्तता के कारण निकायों के कार्य प्रभावित, निकाय कार्यों के शीघ्र निपटान के लिए जिले में एचसीएस अधिकारी तैनात किया जाएगा

गांव घिलौर निवासी आकाशदीप ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अच्छे रोजगार के लिए अमेरिका जाना चाहता था। जिसको लेकर उसके पिता सलखन सिंह ने मुझे अमेरिका भेजने के लिए सुखदेव सिंह निवासी ठोल, जिला कुरूक्षेत्र को जून 2019 में 14 लाख रूपये व पासपोर्ट दिया था। जिसके बाद उसे ऐजैंट का फोन आने पर पाला फोक्स होटल दिल्ली में बुलाया गया। जहां उसे हवाई टिकट देकर रात 2 बजेे की फलाईंट से साउ पोलो जगह पर भेजा गया। जहां वह एयरपोर्ट पर 5 से 6 घंटे रूका। फिर उसे जहाज से इक्वाडोर भेजा गया। जहां वह 2 दिन एक होटल में रूका। जहां उसे ऐजैंट का आदमी मिला। जो उसे गवाटाकाला बॉर्डर पार ले गया। बाद में उसे जंगलों व नदियों के रास्ते अवैध तरीके से पनामा में ले जाया गया। इस तरह एक देश से दूसरे देश ऐजैंट के आदमी उसे बॉर्डर पार करवाते रहे। अंत में वह मैक्सिको पहुंचा।

ambala today news अधिकारी फीस के मुद्दे पर अभिभावकों को गुमराह कर रहे:राजीव मेहता

जहां एजैंट के आदमियों ने उसे अमेरिका के बॉर्डर की दीवार से कुदवाकर उसे अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल करवाया। इस दौरान वह लगभग 1 वर्ष तक अमेरिका में रहा। इस दौरान वहां की पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसे वापिस भारत भेज दिया। जिसके बाद वह अपने घर वापिस आया और ऐजैंट सुखदेव से उसने उसकी लाखों रूपये की राशि वापिस देने को कहा। सुखदेव ने उसे वैध तरीके से अमेरिका भेजने का वायदा किया था। लेकिन उसे अवैध तरीके से ऐजैंट ने अमेरिका भेजकर उसके साथ धोखा किया। पुलिस ने प्रभावित युवक आकाशदीप की शिकायत पर ऐजैंट सुखदेव सिंह के विरूद्ध जालसाजी का मामला दर्ज किया है।

ambala today news चुनाव के समय बहुत सारे चौकीदार घूम रहे थे, अब शायद सब आराम कर रहे:ओंकार सिंह

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds