वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

निकलसन रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिंपल महामंत्री पी एस बिंद्रा व संजीव सोनी के नेतृत्व में वार्ड प्रधानों की बैठक संपन्न हुई 

अंबाला (अंबाला कवरेज)। मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं अभिकान्त वत्स ने बताया कि  बैठक में सदर मंडल के सभी नवनियुक्त वार्ड प्रधान उपस्थित रहे।बैठक में सदर मंडल प्रधान राजीव डिम्पल ने नवनियुक्त वार्ड प्रधानों का अभिनंदन किया।उनको सभी वार्ड प्रधानों ने यह विश्वास जताया कि वह अपने अपने वार्ड को मजबूत करेंगे।मंडल प्रधान ने बैठक में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा दी गई विस्तार वादी नीतियों से सभी को अवगत करते हुए बताया कि पहला सभी वार्ड प्रधानों को अपने अपने वार्ड में से 21 सदस्यीय कमेटी बनाने की बात कही जिसमे हर वार्ड से सक्रिय युवा,बुजुर्ग व महिलाओं को अहम तौर से कमेटी में शामिल करने को कहा और दूसरा यह कि विकास की गति अम्बाला छावनी में न रुके इसलिए सभी वार्ड प्रधानों को यह भी बताया गया कि वह अपने अपने वार्डो से सभी प्रकार के विकास कार्यो की सूचि 3 दिन तक बनाये और गृह मंत्री अनिल विज तक पहुंचाए ताकि विकास का जो पहिया अम्बाला छावनी में निरंतर चल रहा है उसमे ओर गति लाई जा सके गृह एवं स्वस्थ मंत्री अनिल विज स्वयं इन विकास कार्यो का संज्ञान लेंगे छावनी में विकास का पहिया रुकने नही देंगे बैठक में महामंत्री बीएस बिंद्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक बहुत बड़ा संगठन बन चुका है उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान इस संगठन की प्राथमिकता है और सभी नवनियुक्त वार्ड प्रधानों को विश्वास जताते हुए कहा कि वह अपने अपने वार्डो को मजबूत कर जनता की सेवा में अपना बहुमूल्य समय देगें। वत्स ने बताया कि इस बैठक में मुख्य रूप से वार्ड नम्बर 22 के प्रधान जंग बहादुर पाल, वार्ड नम्बर 23 के प्रधान विपिन खन्ना, वार्ड नम्बर 24 के प्रधान रविन्द्र बग्गा, वार्ड नम्बर 25 के प्रधान नरेश अग्रवाल, वार्ड नम्बर 26 के प्रधान चंद्रशेखर बन्टी, वार्ड नम्बर 27 के प्रधान विजय धीमान, वार्ड नम्बर 28 के प्रधान राजू बिन्द्रा, वार्ड नम्बर 29 के प्रधान राजिंदर अरोड़ा, वार्ड नम्बर 30 के प्रधान आशीष अग्रवाल, वार्ड नम्बर 31 के प्रधान डॉ दिनेश अग्रवाल, कार्यालय इंचार्ज अनूप चोपड़ा मौजूद रहे।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds