वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS शहीदी स्मारक अंबाला में झलकी 1857 की क्रांति की गौरवगाथा, आगंतुकों ने शहीदों के बलिदान से लिया प्रेरणा

अमित अठवाल

अंबाला कवरेज @अंबाला हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से निर्मित आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक 1857 की क्रांति से जुड़े वीर शहीदों के बलिदान, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की गौरवगाथा को जीवंत कर रहा है। स्मारक का अवलोकन करने के लिए आज भी देश-प्रदेश के सैकड़ों लोग पहुंचे। आगंतुकों ने गाइड के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं, वीर क्रांतिकारियों की भूमिका और अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष को करीब से जाना।स्मारक में प्रदर्शित दुर्लभ ऐतिहासिक जानकारियां, आकर्षक संरचना और प्रभावशाली प्रस्तुति ने आगंतुकों को भावुक कर दिया। लोगों ने कहा कि यह स्मारक केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के सम्मान, त्याग और वीरता की जीवंत धरोहर है।कुरुक्षेत्र से आए रणधीर कुमार ने स्मारक की भव्यता, ऐतिहासिक महत्व और शानदार प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहीदी स्मारक अंबाला देश के वीर शहीदों के बलिदान और त्याग का जीवंत प्रतीक है। यहां आकर स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को करीब से जानने और महसूस करने का अवसर मिलता है।रणधीर कुमार ने कहा कि स्मारक में प्रदर्शित ऐतिहासिक जानकारियां और आकर्षक प्रस्तुति युवा पीढ़ी को देश के इतिहास से जोडऩे के साथ-साथ उनमें राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना जागृत करती हैं। उन्होंने कहा कि शहीदी स्मारक अंबाला हरियाणा की ऐतिहासिक विरासत को संजोने की दिशा में सराहनीय पहल है। प्रत्येक नागरिक को इस स्मारक का अवलोकन अवश्य करना चाहिए, ताकि वीर शहीदों के बलिदान और उनके योगदान को सदैव याद रखा जा सके।स्मारक का भ्रमण करने पहुंची नेहा ने इसे देश के वीर शहीदों के बलिदान और गौरवशाली इतिहास को जानने का अद्भुत माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि स्मारक का भ्रमण उनके लिए बेहद गौरवपूर्ण और भावुक अनुभव रहा। यहां आकर उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और साहस को करीब से समझने का अवसर मिला।नेहा ने कहा कि स्मारक में प्रदर्शित ऐतिहासिक तथ्य और प्रभावशाली प्रस्तुति स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा को जीवंत करते हैं। यह स्मारक विशेष रूप से युवा पीढ़ी को अपने इतिहास से जोडऩे तथा उनमें देशभक्ति की भावना जागृत करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शहीदी स्मारक अंबाला हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहर और वीर शहीदों के सम्मान का प्रतीक है।अंबाला शहर निवासी वीरभान ने स्मारक का भ्रमण कर 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रमों, वीर क्रांतिकारियों के संघर्ष और उनके बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसने देशवासियों में आजादी की भावना को मजबूत किया।वीरभान ने कहा कि शहीदी स्मारक में इतिहास को जिस तरह प्रस्तुत किया गया है, वह आने वाली पीढिय़ों को अपने गौरवशाली अतीत से जोडऩे के साथ-साथ देशभक्ति की भावना भी जागृत करता है। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से स्मारक का अवश्य भ्रमण करने का आग्रह किया, ताकि वे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें।
स्मारक के अवलोकन के दौरान आगंतुकों ने कहा कि ऐसे स्थल न केवल इतिहास की जानकारी देते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपने पूर्वजों के बलिदानों का सम्मान करने और राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने शहीदी स्मारक को हरियाणा में ऐतिहासिक पर्यटन और राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण केंद्र बताया।

 

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds