वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage सीएम विंडों पर 11.50 लाख से अधिक लोगों की मुख्यमंत्री कार्यालय तक हुई सीधी पहुँच

अम्बाला कवरेज @ पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहाकि पिछले 9 वर्षों से व्यवस्था परिवर्तन का प्रयास किया है और उन्होंने अनुशासन को ही सुशासन का आधार माना है। लोगों को घर बैठे सरकारी सेवाओं का लाभ सुलभता से पहुँचे यहीं सुशासन का मूल मंत्र है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज पंचकूला में सुशासन दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित अधिकारियों व अन्य लोगों को संबोधित कर रहे थे।इस अवसर पर सभी जिला मुख्यालयों से मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण व जिला प्रशासन के अधिकारीगण ऑनलाइन माध्यम से जुडे। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय और देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर दोनों महापुरुषों को नमन करते हुए मनोहर लाल ने कहाकि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में ही देश को पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण से जोड़ने का कार्य शुरू हुआ था। प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल सुशासन का रोल माॅडल माना जाता है।इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2014 में हर वर्ष उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाने की पहल की है। इसी कड़ी में हरियाणा में भी उन्होंने सत्ता संभालते ही दो महीने बाद 25 दिसंबर 2014 से सुशासन दिवस की अवधारणा के रूप में सीएम विंडो की शुरुआत की थी। आज सीएम विंडों के माध्यम से 11.50 लाख से अधिक लोगों की सीधी पहुँच उन तक हुई है।मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में सुशासन का कार्य 2014 में शुरू हुआ जिसके फलस्वरूप आज लोगों में सरकार और सरकारी सेवाओं के प्रति भरोसा कायम हुआ है। सुशासन के सिद्धांत पर चलते हुए वर्तमान हरियाणा सरकार आज लोगों को घर बैठे सरकारी सेवाओं का लाभ सुलभता से पहुँचा रही है। सरकारी सिस्टम में परिवर्तन के लिए शुरू किये गए अभिनव प्रयासों के तहत इसमें सुधार का कार्य लगातार जारी है ताकि आमजन को बिना किसी परेशानी के सभी सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। उन्होंने कहा सुशासन के लिए उनकों दिशा का पता है। गति देना अधिकारियों की भी जिम्मेदारी बनती है।ambala coverage सीएम विंडों पर 11.50 लाख से अधिक लोगों की मुख्यमंत्री कार्यालय तक हुई सीधी पहुँच

ambala coverage प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी और मंत्री कमलेश ढांडा ने बांटे स्मार्ट फोन और टैब

ग्रुप-डी कर्मचारियों का भी होगा ऑनलाइन स्थानांतरणःसुशासन की दिशा में एक और कदम बढाते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज ग्रुप-डी कर्मचारियों के ऑनलाइन स्थानांतरण पोर्टल को लांच किया। इस पोर्टल पर ग्रुप-डी अधिनियम 2018 लागू होने के बाद जो कर्मचारी नियुक्त हुए थे वे इस पोर्टल पर अपने तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगें। इसके अलावा, इस पोर्टल पर ग्रुप-डी के काॅमन काडर के अन्य पद पर नियुक्ति के लिए भी आवेदन कर सकेंगें।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्य सचिव संजीव कौशल, प्रधान सलाहकार शहरी विकास डी एस ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।ambala coverage सीएम विंडों पर 11.50 लाख से अधिक लोगों की मुख्यमंत्री कार्यालय तक हुई सीधी पहुँच

ambala coverage प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी और मंत्री कमलेश ढांडा ने बांटे स्मार्ट फोन और टैब

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें