वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी और मंत्री कमलेश ढांडा ने बांटे स्मार्ट फोन और टैब

अम्बाला कवरेज @ चंडीगढ़-हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा की मनोहरलाल सरकार स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए देश में कल्याणकारी योजनाओं से सुशासन स्थापित कर रहे हैं। सैनी ने कहा कि बीपीएल कार्ड जैसी महत्वाकांक्षी परियोजना की परिकल्पना भी स्वर्गीय वाजपेयी ने की थी। मोदी-मनोहर सरकार भी गरीब कल्याण में लगी है।नायब सैनी सोमवार को सुशासन दिवस पर कैथल के लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने सबसे पहले अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके दिखाए गए मार्गदर्शन पर चलने का आह्वान किया। उनके साथ महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, विधायक लीलाराम, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजेपयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर सैनी और मंत्री कमलेश ढांडा ने आंकनवाड़ी कार्यकर्ता को स्मार्ट फोन और पटवारियों को टैब वितरित किए। इससे पहले सैनी ने कैथल के नागरिक अस्पताल में अटल वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने यहां भी उपस्थित सभी लोगों से अटल जी के दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की।नायब सैनी ने कहा कि आज सुशासन व्यवस्था से देश और प्रदेश के नागरिकों का जीवन सरल हुआ है और समस्याओं का समाधान भी तेजी से रहा है। श्री सैनी ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार में पारदर्शिता से काम होना ही सुशासन का उदाहरण है। जनता पारदर्शी योजनाओं से ही सुशासन व्यवस्था का अहसास कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत गांव को शहर से जोड़ा जा रहा है। बीपीएल कार्ड के तहत गरीब व्यक्तियों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जो सपने स्वर्गीय वाजपेयी ने गरीब, जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए देखे थे, उन्हें पूरा करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल कर रहे हैं।इस मौके पर पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, डीसी प्रशांत पंवार, एसपी उपासना, एडीसी सुशील कुमार, एसडीएम कृष्ण कुमार व देवेंद्र शर्मा, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, संजय भारद्वाज, कर्मबीर कौल, ज्योति सैनी, सीमा रानी, भीम सैन अग्रवाल, रामपाल राणा, मुनीष कठवाड़, आदित्य भारद्वाज, नरेश मित्तल, मुकेश जैन, प्रवीण प्रजापति, हरपाल शर्मा, रामकुमार नैन, शक्ति सौदा, विरेंद्र बत्तरा, अजीत चहल, कुशल पाल, जग्गा राम सैनी, अशोक सैनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।ambala coverage प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी और मंत्री कमलेश ढांडा ने बांटे स्मार्ट फोन और टैब

ambala coverage गोविंदपुरा में कराए 3.03 करोड़ रुपये के विकास कार्याें का लोकार्पण कर मेयर ने जनता को किया समर्पित

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS सैनी सर्कल सभा अम्बाला ने सैनी भवन अम्बाला शहर में समाज गौरव सम्मान समारोह का किया आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने की शिरकत

AMBALA COVERAGE NEWS अंबाला शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक विविध देशभक्ति गतिविधियों का भव्य आयोजन किया

This will close in 0 seconds