अमित कुमार अठवाल
अंबाला कवरेज @अंबाला-इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह रोलौं, युवा जिलाध्यक्ष रूबल छपरा, आई.एस.ओ जिलाध्यक्ष आजादविंदर सिंह जगौली और सैकड़ों अन्य साथियों ने आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज, आंसू गैस, पैलेट गन के प्रयोग तथा पुलिस कार्रवाई के विरोध में भारत की महामहिम राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट अंबाला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा युवाओं की न्यायोचित मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की मांग की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। यदि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज किया जाता है, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के विपरीत है। सरकार को युवाओं की आवाज़ सुननी चाहिए, न कि उन्हें बल प्रयोग से दबाने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश का युवा आज रोजगार, निष्पक्ष भर्ती, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर चिंतित है। इन समस्याओं का समाधान करने के बजाय यदि युवाओं के साथ दमनात्मक व्यवहार किया जाएगा तो इससे उनके मन में व्यवस्था के प्रति अविश्वास पैदा होगा। सरकार को अहंकार छोड़कर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। प्रकाश भारती ने मांग की कि जंतर-मंतर की घटना की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो तथा प्रदर्शन के दौरान घायल हुए युवाओं को उचित उपचार और मुआवजा दिया जाए। साथ ही नीट पेपर लीक प्रकरण सहित सभी भर्ती एवं परीक्षा घोटालों के दोषियों को शीघ्र कठोर दंड देकर युवाओं का विश्वास बहाल किया जाए। जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह रोलौं और इनेलो प्रदेश महासचिव शीशपाल जंधेड़ी ने कहा कि इनेलो हमेशा युवाओं के अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी युवाओं के हर न्यायपूर्ण आंदोलन में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। सरकार को दमन की नीति छोड़कर संवाद और न्याय का रास्ता अपनाना चाहिए, क्योंकि देश का युवा ही भारत के भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। इस मौके पर मुख्य रूप से इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लाली भानोखेड़ी, बलविंदर सिंह लंड़ा, प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह, हल्का अध्यक्ष लक्की नगौली, जंगवीर राणा, भूप सिंह गुर्जर, जसविंदर सिंह सकराहों, युवा हल्का अध्यक्ष संपत सिंह,मंदीप खैरा, समृत बरौली,सतविंदर सिंह, किसान प्रकोष्ठ निर्मल लौटां, अकरम खान, तेजपाल शर्मा पतरेहड़ी, बलविंदर फौजी,तारा रछेड़ी, इकबाल सिंह, बहादुर सिंह, अमनदीप केसरी,गोल्डी बतौरा, अमित, डिम्पल सैनी, तुषार कोशिक, जगदीश बुड्ढाखेड़ा,संजू जैतपुरा, हरभजन मोहड़ी,मेजर सौंड़ा,जीत सिंह, बलजीत भानोखेड़ी,रवि दुखेड़ी, सुभाष राणा, परमजीत, चरणजीत,मिंटू शर्मा मटेड़ी, बृजभूषण पुंडीर,चेतन नगल, दर्शन राणा, राजू कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.








