अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @ यमुनानगर इस दौरान एसडीएम कार्यालय,पुलिस विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया गया तथा संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर बताया गया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। भारत का संविधान देश के लोकतांत्रिक ढांचे की मजबूत आधारशिला है, जो प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का संदेश देता है। संविधान केवल देश को संचालित करने वाला कानूनी दस्तावेज ही नहीं, बल्कि यह हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शक भी है। संविधान में प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान किए गए हैं। इसके साथ ही प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह संविधान का सम्मान करे और इसके मूलभूत आदर्शों को अपने जीवन में अपनाए। सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया।








