वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS एसडीएम कनिका गोयल ने आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के दिए निर्देश

अमित अठवाल

अंबाला कवरेज @अंबाला एसडीएम अम्बाला छावनी कनिका गोयल ने लघु सचिवालय अम्बाला छावनी के सभागार में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में एसडीएम ने लोगों की समस्या एवं शिकायतों को सुनने का काम किया।एसडीएम कनिका गोयल ने समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी आपसी तालमेल बनाकर समाधान शिविर में आई शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि उपायुक्त सचिन गुप्ता के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार को जिला स्तर सहित उपमंडल स्तर पर सुबह 10 बजे से  दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।  समाधान शिविर में सोनिया कॉलोनी निवासी वासुदेव शर्मा ने पीपीपी में अपनी आय को सत्यापित करवाने बारे, अम्बाला छावनी निवासी गुरप्रीत भल्ला ने सीवरेज के मेनहोल की मुरम्मत करवाने बारे, पुरानी अनाजमंडी साहा निवासी सकुतंला देवी ने अपना राशन कार्ड बनवाने बारे, मंडौर निवासी राम कुमार ने विरासत का इंतकाल दर्ज करवाने बारे व जमाबंदी में पिता जी का नाम दर्ज करवाने बारे तथा साहा निवासी रमेश कुमार ने अपना राशन कार्ड बनवाने बारे के साथ-साथ आए अन्य ने अपनी-अपनी शिकायत/समस्या को रखा गया, जिस पर संबंधित अधिकारियों को शिकायतों/समस्या के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। इस अवसर पर नायब तहसीलदार आशीष, एटीपी विमल खैरा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds