वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS मॉक ड्रिल में होमगार्ड एवं अग्निशमन विभाग व संबंधी टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर किया रेस्क्यू ऑपरेशन, घायलों को दिया प्राथमिक उपचार

अमित अठवाल

अंबाला कवरेज @अंबाला जिला प्रशासन के सौजन्य से उपायुक्त सचिन गुप्ता के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में वीरवार को राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अंबाला में आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें जिला रेडक्रॉस सोसायटी, अंबाला के लगभग 25 प्रशिक्षित फर्स्ट एड एवं इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स एवं संबंधित विभागों की  टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई। रेडक्रॉस की टीम ने होमगार्ड एवं अग्निशमन विभाग की टीमों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए बचाव कार्यों में अपनी कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया।मॉक ड्रिल के दौरान रेडक्रॉस के प्रशिक्षित स्वयंसेवकों ने भवन में फंसे व्यक्तियों को निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं बचाव तकनीकों के अनुसार सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। साथ ही, ट्रायेज प्रक्रिया के तहत घायलों की चोटों एवं स्वास्थ्य स्थिति का आकलन कर उन्हें उपचार की प्राथमिकता के अनुसार वर्गीकृत किया गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।इस दौरान रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण, अनुशासन एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए सुरक्षित रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार और त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल के साथ संचालित इस मॉक ड्रिल के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में सामूहिक रूप से प्रभावी ढंग से कार्य करने का अभ्यास भी किया गया।जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव विजयलक्ष्मी ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी का मुख्य उद्देश्य आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशिक्षित स्वयंसेवकों के माध्यम से जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाना तथा बहुमूल्य जीवन की रक्षा करना है। इस प्रकार की मॉक ड्रिल से स्वयंसेवकों की तैयारी एवं कार्यक्षमता मजबूत होती है और विभिन्न आपातकालीन सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी मदद मिलती है।इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा एवं गृह सुरक्षा,पंचकुला मुख्यालय से एसपी रविंदर कुमार,  राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर के प्रधानाचार्य विजय धीमान, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के जिला प्रशिक्षण अधिकारी ईशांक कौशिक, स्टोर अधीक्षक राकेश राणा, तकनीकी समन्वयक ललित जोशी, प्लाटून कमांडर कपिल शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें

This will close in 0 seconds