वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS *हरियाणा से पंजाब तक ‘जीत का सर्कल’: अनिल विज ने 2027 में आप का खात्मा बताया तय*

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @ अंबाला  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज आम आदमी पार्टी के नेताओं पर तीखा बयानी हमला करते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के गुरु अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में हराया है और अब चेले  (पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान) की तो बिसात ही क्या है” । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन पंजाब में शत-प्रतिशत सरकार बनाएगा।श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा पंजाब चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
*गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर हुआ गठबन्धन – विज*
गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि यह पंजाब के जन-जन की आवाज थी। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के जंगल राज से मुक्ति पाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल का इकट्ठा होना बहुत जरूरी था। विज ने कहा कि आज शुभ दिन है और आज गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव भी है और आज के शुभ दिन पर पंजाब के लिए यह गठबंधन हुआ है और यह गठबंधन पंजाब में शत प्रतिशत सरकार बनाएगा।
*आम आदमी पार्टी का सब कुछ इस देश में खत्म हो चुका – विज*साल 2027 में पंजाब में सरकार आने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि “यह जीत का सर्कल है और यह सर्कल हरियाणा से शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा जीते, दिल्ली जीते, बिहार जीते, बंगाल जीते उसके बाद असम जीते और जीतते जीतते अब फिर पंजाब पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का सब कुछ इस देश में खत्म हो चुका है।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री में इन्द्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने पहुंचकर मेला परिसर में स्थित पवित्र धार्मिक स्थलों पर माथा टेककर पूजा-अर्चना की

और पढ़ें

This will close in 0 seconds