वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबाला की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय

अमित अठवाल

अंबाला कवरेज @ अंबाला इस कार्यक्रम का संचालन पैरालीगल वालंटियर सुश्री सोनिया शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई और जागरूक किया गया।बाल विवाह निषेध: बाल विवाह के कानूनी दुष्परिणामों और इसके उन्मूलन के बारे में समझाया गया।नशा मुक्ति एवं रोकथाम: नशीली दवाओं के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण पर जोर दिया गया।नालसा (डॉन) योजना, 2025: इस योजना के उद्देश्यों और इसके तहत मिलने वाले लाभों से छात्रों को अवगत कराया गया।कानूनी अधिकार और शिक्षा का महत्व- विद्यार्थियों को उनके मौलिक कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई और जीवन में शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया गया।इसके अतिरिक्त, छात्रों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली नि:शुल्क कानूनी सहायता और किसी भी आपातकालीन या कानूनी सलाह के लिए राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 के उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस जागरूकता शिविर में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियों का लाभ उठाया।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री में इन्द्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने पहुंचकर मेला परिसर में स्थित पवित्र धार्मिक स्थलों पर माथा टेककर पूजा-अर्चना की

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री में इन्द्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने पहुंचकर मेला परिसर में स्थित पवित्र धार्मिक स्थलों पर माथा टेककर पूजा-अर्चना की

This will close in 0 seconds