वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS 2 महीने में अंबाला नगर निगम की जनसँख्या 1680 घटी, ताज़ा आबादी 2.64 लाख

अमित अठवाल

अंबाला कवरेज @अंबाला .शहर के सेक्टर 7 ( न.नि. वार्ड 12) निवासी हाईकोर्ट एडवोकेट और म्युनिसिपल  कानून जानकार  हेमंत कुमार ने बताया हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय विभाग की वेबसाइट पर अपलोड ताज़ा   सरकारी आंकड़ों में, जिसका स्रोत हरियाणा सरकार का नागरिक संसाधन सूचना विभाग (CRID)  है एवं जो इसी माह   11 नवम्बर 2026 तक अपडेटेड हैं,  के अनुसार अंबाला नगर निगम की आबादी 2 लाख 64 हजार  576 दर्शायी जा रही है जबकि करीब  दो  महीने पूर्व 17 सितम्बर 2026 को यह आंकड़ा 2 लाख 66 हजार 256 था.  अंबाला नगर निगम काक्षेत्रफल 67.56 वर्ग किलोमीटर है और उसके अंतर्गत पंजीकृत प्रॉपर्टीज की ताजा संख्या 1 लाख 25 हजार 950 दर्शायी  गई है।

वहीं दूसरी ओर अंबाला सदर (कैंट) नगर परिषद (न.प.) की ताज़ा आबादी 2 लाख 54 हजार  632 है जबकि 17 सितम्बर 2026 को यह 2 लाख 55 हजार 248 थी. इस प्रकार दो माह में यह 616 घटी है. सदर  न.प. का  क्षेत्रफल 56.27 वर्ग किलोमीटर और पंजीकृत प्रॉपर्टीज की संख्या 1 लाख 13 हजार 138 दर्शायी जा रही  है।उन्होंने बताया कि नगर निकायों में पंजीकृत संपत्तियों का डेटा शहरी निकाय विभाग के प्रॉपर्टी टैक्स पोर्टल से लिया गया है जो आंकड़े 11 नवम्बर 2026 तक अपडेटेड हैं , जबकि क्षेत्रफल संबंधी आंकड़े विभाग की जी.आई.एस. डेटाबेस के अनुसार 9 सितम्बर  2026 तक अपडेट हैं।

हेमंत ने आगे बताया कि करीब तीन महीने पूर्व  12 अगस्त 2026  को जारी आधिकारिक आंकड़ों में हालांकि अंबाला नगर निगम की आबादी 2 लाख 54 हज़ार 925 दर्शाई गयी थी यानि लगभग एक महीने- अर्थात बीती अगस्त और सितम्बर के बीच  इस संख्या में  11 हजार 331 की वृद्धि दर्ज की गयी थी और उसके विपरीत उससे अगले दो महीने में यह 1680 घट गयी है.

3 लाख की वैधानिक सीमा से अब भी नीचे अंबालाहेमंत के अनुसार हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 3(2) के परन्तुक में नगर निगम स्थापित किए जाने के लिए संबंधित निगम क्षेत्र में न्यूनतम 3 लाख जनसंख्या का प्रावधान महत्वपूर्ण है।इसके बावजूद विभाग के ताजा आधिकारिक आंकड़ों में अंबाला नगर निगम की आबादी  2 लाख 64 हजार  576 जो तीन लाख की सीमा से 35 हजार 424 कम है ।उन्होंने कहा कि यही स्थिति पंचकूला और मानेसर नगर निगमों की भी है। पंचकूला नगर निगम की ताज़ा आधिकारिक जनसँख्या 2 लाख 83 हजार 786 जबकि मानेसर नगर निगम की ताज़ा आबादी 1 लाख 52 हजार 156 है.हेमंत ने इस संदर्भ में गत वर्ष 4 सितंबर 2025 को हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा जारी उस नोटिफिकेशन का भी हवाला दिया है, जिसमें अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों के आगामी आम चुनावों के लिए क्रमशः 20, 20 और 22 वार्ड निर्धारित किए गए थे।इस सरकारी गजट नोटिफिकेशन में अंबाला नगर निगम कीजनसंख्या 2 लाख 71 हजार 68 दर्शाई गई थी।उनका कहना है कि इसके बाद भी अंबाला नगर निगम क्षेत्र से किसी शहरी क्षेत्र को बाहर किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में विभिन्न सरकारी दस्तावेजों एवं विभागीय वेबसाइट पर अलग-अलग समय पर दर्ज जनसंख्या के आंकड़ों में अंतर की प्रशासनिक स्थिति स्पष्ट किया जाना आवश्यक है।

मई में हुआ नगर निगम का चुनावगौरतलब है कि अंबाला नगर निगम के आम चुनाव आज से छ: मभीं पूर्व मई, 2026 में हुए थे। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 21 मई को मेयर सहित सभी 20 वार्डों से निर्वाचित सदस्यों के निर्वाचन की अधिसूचना सरकारी गजट में प्रकाशित की गई थी। इसके बाद 28 मई को अंबाला मंडल के आयुक्त संजीव वर्मा ने मेयर सहित निर्वाचित वार्ड जनप्रतिनिधियों को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई थी।

सरकार को कई बार भेजे कानूनी नोटिसहेमंत के अनुसार उन्होंने पिछले करीब डेढ़  वर्ष में कई बार हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव, निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को कानूनी नोटिस भेजकर अंबाला नगर निगम की आधिकारिक जनसंख्या के तीन लाख से कम होने का मुद्दा उठाया है।उनका कहना है कि अब तक उन्हें इस संबंध में कोई संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं हुआ है और न ही मामले में कोई स्पष्ट कार्रवाई दिखाई दी है।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री में इन्द्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने पहुंचकर मेला परिसर में स्थित पवित्र धार्मिक स्थलों पर माथा टेककर पूजा-अर्चना की

और पढ़ें

AMBALA COVERAGE NEWS मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री में इन्द्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने पहुंचकर मेला परिसर में स्थित पवित्र धार्मिक स्थलों पर माथा टेककर पूजा-अर्चना की

This will close in 0 seconds