वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS सिटी डीएवी कॉलेज परिसर में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अमित अठवाल
अंबाला कवरेज @ अंबाला डीएवी कॉलेज, अंबाला शहर के इको क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के उद्देश्य से कॉलेज परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों एवं प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक अमलतास, नीम, गुलमोहर, चीकू और आम की विभिन्न प्रजालियो के पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफ़ेसर डॉ आर एस परमार ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते वन क्षेत्र मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व है कि वह अधिक से अधिक वृक्ष लगाए और उनकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करे।

इको क्लब के संयोजक डॉ नरेंद्र कुमार ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि शुद्ध वायु, वर्षा, जैव विविधता तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के आधार भी हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में समय समय पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है और विद्यार्थियों से अपने जन्मदिन तथा अन्य विशेष अवसरों पर पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का आग्रह किया जाता है।
कार्यक्रम में डॉ चांद सिंह, डॉ राजीव राणा, डॉ सुभाष शर्मा, श्री राजीव कुमार, डाॅ सुखदेव सिंह, डॉ प्रियंका चौधरी, श्री अश्विनी, नंदलाल, रामकेवल, दिनेश व अन्य मौजूद रहे।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें