वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news 6 महीने में पूरा होगा काम! हरियाणा में बिजली संरचना को लेकर ऊर्जा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान”

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @चण्डीगढ।  हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि महेंद्रगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत पड़ने वाले 163 रिहायशी मकानों/स्थानों की पहचान की है, जिनके ऊपर से बिजली की तारें गुजर रही हैं। उन्होंने बताया कि इन तारों को स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है तथा यह कार्य छह महीने के भीतर पूरा हो जाने की संभावना है। श्री विज आज यहां हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान लगाए गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। इस जवाब पर संबंधित विधायक ने मंत्री श्री अनिल विज का धन्यवाद भी प्रेषित किया।

सोनीपत में 150 बिस्तर का ईएसआई अस्पताल बनेगा, केन्द्र सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव – श्रम मंत्री श्री अनिल विज*

चण्डीगढ, 18 मार्च- हरियाणा के श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि सोनीपत में 150 बिस्तर का ईएसआई अस्पताल स्थापित करने के लिए 6 एकड भूमि को चिन्हित किया गया है और इसकी की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा ताकि यहां पर एक बेहतरीन अस्पताल बनाकर दिया जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि श्रम विभाग में अनिल विज नाम का हाई स्पीड इंजन लग गया है और जो भी कार्य है उन्हें तेजी से पूरा करने की कोशिश की जाएगी। श्री विज आज यहां हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान लगाए गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राई विधानसभा क्षेत्र के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में ई.एस.आई. औषधालय, कुंडली किराए के परिसर में पहले से ही संचालित है और यह सही है कि वर्तमान में यह औषधालय किराए पर संचालित है और राज्य में ऐसे 50 औषधालय किराए पर संचाजित किए जा रहे हैं लेकिन कल ही बजट में बताया गया है कि हरियाणा शहर विकास प्राधिकरण और एचएसआईआईडीसी में रियायती दरों पर जमीन इन औषधालय को स्थापित करने के लिए मिलेगी और जैसे ही ये जमीन मिलेगी तो इन औषधायलों को स्थानातंरित किया जाएगा। श्री विज ने बताया कि कुंडली में संचालित किए जा रहे औषधालय के लिए सैक्टर 58 में 1.23 एकड भूमि को चिन्हित कर लिया गया है और इस संबंध में केन्द्र सरकार को एक प्रस्ताव भेजा गया है।

ambala coverage news डायरेक्टर्स और पुलिस अधिकारियों की सीक्रेट मीटिंग में हुआ बड़ा फैसला, क्या बदलेगा सिस्टम?

*नए ढाणी कनेक्शनों में, लाइन की लंबाई फिरनी से 300 मीटर से अधिक और तीन किलोमीटर तक है, लाइन की लागत का 50 प्रतिशत और ट्रांसफार्मर की पूरी लागत निगम द्वारा वहन की जाती है – ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज*

चण्डीगढ, 18 मार्च- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि वर्तमान नीति के अनुसार, मौजूदा ढाणी कनेक्शनों को ए.पी. फीडर से आर.डी.एस. फीडर पर स्थानांतरित करने की लागत आवेदक/लाभार्थी द्वारा वहन की जाती है, जिसमें ट्रांसफार्मर की लागत शामिल नहीं है। इसके अलावा, नए ढाणी कनेक्शनों के लिए जहां लाइन की लंबाई फिरनी से 300 मीटर से अधिक और तीन किलोमीटर तक है, वहां लाइन की लागत का 50 प्रतिशत और ट्रांसफार्मर की पूरी लागत निगम द्वारा वहन की जाती है। श्री विज आज यहां हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान लगाए गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने बताया कि ढाणी की परिभाषा के तहत 10 घरों का समूह होना चाहिए जिसमें शौचालय और रसोई होनी चाहिए लेकिन उसमें टयूबवैल का कमरा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली निगम की देनदारियां है और रिकवरी भी होनी है और जब निगम की स्थिति ठीक होगी तो इस पर विचार किया जाएगा।

ambala coverage news इंतकाल, ऑनलाईन जमाबंदी, स्टाम्प डयूटी, स्टाम्प रिकवरी, गिरदावरी, मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के तहत जो भी शिकायत है उसका निवारण करने हेतु डीसी ने दिए निर्देश

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें