वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : भारतीय सेना अग्निवीर योजना 2025-26: ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, जानें महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया!

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला।  सेना भर्ती कार्यालय, अंबाला ने वर्ष 2025-26 के लिए भारतीय सेना अग्निवीर योजना के लिए भर्ती प्रक्रिया के लिए जो ऑनलाइन पंजीकरण 12 मार्च, 2025 को शुरू किया था, 10 अप्रैल, 2025 तक खुला रहेगा।भारतीय सेना के आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए हरियाणा के छह जिलों – अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला, साथ ही केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुरुष उम्मीदवारों और दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया विभिन्न श्रेणियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी) और अग्निवीर (ट्रेड्समैन) शामिल हैं।  महिला उम्मीदवार, महिला मिलिट्री पुलिस श्रेणी के लिए आवेदन कर सकती हैं। चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा ली जाएगी, जिसके बाद चुने गए उम्मीदवारों के लिए मेरिट सूची के आधार पर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा की तिथि बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।

ambala coverage news : सुश्री भारती कथूरिया के मार्गदर्शन में ओपीएस विद्या मंदिर की समावेशी शिक्षा कार्यशाला!
*

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें